Oxygen Crisis News: ऑक्‍सीजन के लिए रेस हुई सरकार, 30 नए अफसरों के साथ टास्क फोर्स तैयार

Oxygen Crisis News कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने 30 प्रशिक्षु उप समाहर्ता को भी आक्सीजन टास्क फोर्स में सहयोग के लिए प्रतिनियुक्त किया है। ये प्रशिक्षु उप समाहर्ता श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में 14 सप्ताह का आधारभूत प्रशिक्षण ले रहे थे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 09:10 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 09:10 PM (IST)
Oxygen Crisis News: ऑक्‍सीजन के लिए रेस हुई सरकार, 30 नए अफसरों के साथ टास्क फोर्स तैयार
Oxygen Crisis News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 30 प्रशिक्षु उप समाहर्ता को आक्सीजन टास्क फोर्स में प्रतिनियुक्त किया।

रांची, राज्य ब्यूरो। Oxygen Crisis News कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने 30 प्रशिक्षु उप समाहर्ता को भी आक्सीजन टास्क फोर्स में सहयोग के लिए प्रतिनियुक्त किया है। ये प्रशिक्षु उप समाहर्ता श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में 14 सप्ताह का आधारभूत प्रशिक्षण ले रहे थे। उनके प्रशिक्षण अवधि को विस्तारित कर दिया गया है। अब उन्हें मुख्यत: आक्सीजन उत्पादन एवं वितरण कार्य के लिए गठित टास्क फोर्स में सहयोग के लिए लगाया गया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

पदाधिकारी व उनका गृह जिला, जिन्हें आक्सीजन टास्क फोर्स में लगाया गया

सुमन गुप्ता (हजारीबाग), सत्यबाला सिन्हा (हजारीबाग), विनय कुमार पांडेय (कोडरमा), विशाल कुमार पांडेय (गिरिडीह), नागेश्वर साव (हजारीबाग), अजय कुमार दास (हजारीबाग), दीपा खलखो (रांची), संतोष कुमार महतो (रामगढ़), जितेंद्र कुमार गुप्ता (हजारीबाग), अशोक कुमार भारती (हजारीबाग), प्रशांत कुमार (रामगढ़), विकास सोरेन (बोकारो), पंकज कुमार भगत (गुमला), गौतम कुमार (हजारीबाग), विजय कुमार दास (हजारीबाग), अमरदीप सिंह बल्होत्रा (रामगढ़), प्रदीप कुमार (गिरिडीह), सत्येंद्र नारायण पासवान (गिरिडीह), रश्मि खुशबू मिंज (लोहरदगा), अंजली मेहता (हजारीबाग), केशव भारती (पुरुलिया, पश्चिम बंगाल), अभिषेक कुमार (हजारीबाग), सन्नी कुमार दास (गिरिडीह), नवीन भूषण कुल्लू (गुमला), विकास आनंद (पटना), दीपक प्रसाद (हजारीबाग), तालेश्वर रविदास (हजारीबाग), रामनारायण खलखो (रांची), रणवीर कुमार (मुजफ्फरपुर, बिहार) व फणिश्वर रजवार (बोकारो)।

तीन प्रशिक्षु आइएएस भी आक्सीजन टास्क फोर्स में लगाए गए

झारखंड कैडर के 2020 बैच के तीन प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को भी आक्सीजन टास्क फोर्स में लगाया गया है। इनमें रवि जैन, दीपांकर चौधरी व अनिकेत साचन शामिल हैं। तीनों ही प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को उद्योग निदेशक सह आक्सीजन टास्क फोर्स के सचिव के अधीन योगदान देने का आदेश जारी किया गया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

chat bot
आपका साथी