अनोखा मामला: रांची में प्रेमिका के गर्भपात का खर्च जुटाने के लिए प्रेमी-जोड़े ने लूट कांड को दिया अंजाम

बरियातू थाना में बंटी बबली फिल्म के तर्ज पर प्रेमी-जोड़े ने लूटकांड को अंजाम दिया। वो भी इसलिए ताकि प्रेमिका का गर्भपात कराने का खर्च जुटाया जा सके। 21 अप्रैल के दिन में एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:42 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:42 AM (IST)
अनोखा मामला: रांची में प्रेमिका के गर्भपात का खर्च जुटाने के लिए प्रेमी-जोड़े ने लूट कांड को दिया अंजाम
रांची में प्रेमिका के गर्भपात का खर्च जुटाने के लिए प्रेमी-जोड़े ने लूट कांड को दिया अंजाम। जागरण

रांची, जासं । बरियातू थाना में बंटी-बबली फिल्म के तर्ज पर प्रेमी-जोड़े ने लूटकांड को अंजाम दिया। वो भी इसलिए ताकि प्रेमिका का गर्भपात कराने का खर्च जुटाया जा सके। 21 अप्रैल के दिन में एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। प्रेमी-जोड़े ने बुजुर्ग महिला से 19 हजार रुपए ,मोबाइल और पर्स लूट लिये। घटना को लेकर बरियातू के नया टोला निवासी तबस्सुम खातून ने थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने आइटी सेल की मदद से मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कर प्रेमी-जोड़े तक पहुंच गया। शनिवार को दोनों प्रेमी-जोड़ों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के सामने प्रेमी-जोड़े ने कबूला गुनाह, कारण बताया तो पुलिस रह गई हैरान

बांधगाड़ी निवासी अमन लिंडा और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। शुरुआती पूछताछ में ही दोनों ने अपने गुनाह कबूल लिये। हालांकि, सभ्रांत परिवार के प्रेमी-जोड़े से जब पुलिस ने घटना को अंजाम देने के पीछे का कारण पूछा तो जवाब सुनकर हैरान रह गये। अमन ने पुलिस को बताया कि गर्लफ्रेंड से उसका पिछले दो साल से मिलना जुलना था। इस बीच लड़की गर्भवति हो गई। गर्भपात कराने के लिए पैसै की जरूरत थी। जब कहीं से पैसे मिलने का कोई उपाय नहीं सूझा तो लूूटपाट को अंजाम दिया।

अपने परिचित के हाथों पांच हजार रुपये में बेचा मोबाइल

टेक्निकल सेल को मोबाइल का लोकेशन धुर्वा का मिला। इसके बाद छानबीन कर पुलिस माेबाइल रखने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि मोबाइल अमन नाम का लड़का ने दिया। उसने बताया कि पांच हजार रुपये की सख्त जरूरत है मोबाइल रख लो। मोबाइल चोरी की है ये पता नहीं था। इसके बाद पुलिस पहले अमन फिर उसके गर्ल फ्रेंड को गिरफ्तार किया।

तुपुदाना की रहने वाली है अमन की प्रेमिका, फेसबुक से हुआ था प्यार

जेल भेजे गये अमन लिंडा की प्रेमिका तुपुदाना की रहने वाली है। पुलिस पूछताछ में अमन ने बताया कि 2019 में फेसबुक के जरिये उससे दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदल गया। इस बीच दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध बनाये। जिससे लड़की का गर्भ ठहर गया। गर्भपात के लिए एक अस्पताल में 30 हजार रुपये का खर्च बताया गया। स्थिति ये थी ये बात दोनों अपने घरवालों को भी नहीं बता सकता था। इसके बाद दोनों ने किसी महिला से लूट की योजना बनायी। दोनों ने सोचा कि महिला से लूट आसान होगा।

chat bot
आपका साथी