Jharkhand Education: सरकारी स्कूलों की अवधि बढ़ाने का विरोध...आंदोलन के लिए बनाई शिक्षक समन्वय समिति

Jharkhand Education राज्य के स्कूलों के लिए बढ़ाई गई अवधि को वापस लेने शिक्षकों के लिए सुनिश्चित वृति उन्नयन योजना लागू करने एवं अर्जित अवकाश की विसंगतियों आदि को लेकर राज्य के विभिन्न शिक्षक संघों ने समन्वय समिति का गठन किया है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:10 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:10 AM (IST)
Jharkhand Education: सरकारी स्कूलों की अवधि बढ़ाने का विरोध...आंदोलन के लिए बनाई शिक्षक समन्वय समिति
राज्य के स्कूलों के लिए अवधि बढ़ाने के खिलाफ शिक्षक संगठनों का विरोध जारी है।

रांची,राब्यू । राज्य के स्कूलों के लिए बढ़ाई गई अवधि को वापस लेने, शिक्षकों के लिए सुनिश्चित वृति उन्नयन योजना लागू करने एवं अर्जित अवकाश की विसंगतियों आदि को लेकर राज्य के विभिन्न शिक्षक संघों ने समन्वय समिति का गठन किया है। इस बाबत रविवार को प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक और पारा शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों की ऑनलाइन संयुक्त मीटिंग हुई। आठ शिक्षक संगठनों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऑल झारखंड शिक्षक समन्वय समिति के संयुक्त बैनर तले संशोधित विद्यालय समय सारिणी को वापस लेने और प्राथमिक, माध्यमिक एवम उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के लिए सुनिश्चित वृति उन्नयन योजना लागू करने तथा अर्जित अवकाश की विसंगतियों को दूर करने की मांग के लिए संगठित प्रयास किया जाएगा।

यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य में शिक्षा और शिक्षक हितों को संरक्षित रखने हेतु यह समन्वय समिति कार्य करेगी। इस निमित 5 दिसंबर को रांची में समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। रविवार को हुई बैठक में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र चौबे, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, वरीय उपाध्यक्ष अनूप केशरी,उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद, सलाहकार धीरज कुमार,प्रवक्ता नसीम अहमद, बाल्मिकी कुमार, झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर, संरक्षक सुनील कुमार, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव रविन्द्र प्रसाद सिंह, यशवंत विजय, जे पी एस सी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज कृष्ण राज, सचिव कन्हैया ठाकुर, अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन सांडिल्य, झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के अध्यक्ष आनंद किशोर साहू और पारा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे शामिल हुए। राजभवन के समक्ष धरना 17 दिसंबर को

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में विद्यालयों का समय बढ़ाने के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। 17 दिसंबर को राज्यपाल के समक्ष प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक एक दिवसीय धरना देंगे। यदि राज्य सरकार नही मानती है तो जिलो में भी चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा। आगे की रूपरेखा बाद में तय की जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला , महासचिव निखिल मंडल, वरीय उपाध्यक्ष रणविजय तिवारी , उपाध्यक्ष मैनेजर मैनेजर प्रसाद सिंह, जितेंद्र दुबे ,अमित महतो , हरिद्वार महतो, वशिष्ठ नारायण दुबे ,अजीत गोराई, समीर पांडे निरंजन शर्मा ,अवध बिहारी मिश्रा, केके वर्मा ,कमलेश्वर पांडे एवं सभी जिलों के शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

---------------

chat bot
आपका साथी