5 Jharkhand MLA Join BJP: चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा धमाका, ये नेता-अफसर अब भाजपा के

5 Jharkhand MLA Join BJP झारखंड में भाजपा में शामिल होने की होड़ मची है। बुधवार को बड़ी संख्‍या में नेता और ब्‍यूरोक्रेट्स भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण कर रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 09:09 AM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 02:04 PM (IST)
5 Jharkhand MLA Join BJP: चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा धमाका, ये नेता-अफसर अब भाजपा के
5 Jharkhand MLA Join BJP: चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा धमाका, ये नेता-अफसर अब भाजपा के

रांची, [जागरण स्‍पेशल]। Six Jharkhand MLA Join BJP LIVE Updates झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा धमाका किया है। विपक्षी दलों में सेंधमारी करते हुए बीजेपी आज उनके 5 विधायकों को पार्टी में शामिल कर लिया। कांग्रेस और झामुमो से जुड़े ये विधायक अपनी पार्टी में खासी धाक रखते हैं। इनकी झारखंड की राजनीति में भी अलग पहचान है। इस लिहाज से भाजपा की विपक्ष पर यह बड़ी सर्जिकल स्‍ट्राइक कही जा सकती है। भाजपा में शामिल हुए इन विधायकों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष सुखदेव भगत, विधायक मनोज यादव, झामुमो के कुणाल षाडंगी, जेपी पटेल और भानु प्रताप शाही शामिल हैं। राजधानी रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय से यहां पढ़ें तमाम अपडेट ...

Six Jharkhand MLA Join BJP

1:23 PM: भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप हरमू इलाके में सड़क पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। यहां दूर तक जाम लगा है। कार्यकर्ता अपने नेता के भाजपा में शामिल होने पर उनके स्‍वागत के लिए राज्‍य के अलग-अलग इलाकों से यहां पहुंचे हैं।

12:35 PM: हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्‍हा ने कहा- जो जनादेश हमें 2019 में मिला है, उसका संदेश मानकर आज कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जो काम 60 साल में नहीं हुआ, वो देश में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने 60 महीनों में कर दिखाया है।

12:28 PM: कांग्रेस और झामुमो छोड़कर ये पांच विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हुए।

कुणाल षाडंगी, झामुमो जेपी पटेल, झामुमो मनोज कुमार यादव, कांग्रेस सुखदेव भगत, कांग्रेस भानु प्रताप शाही, निर्दलीय

12:24 PM: सुचित्रा सिन्हा, रिटायर्ड आइएएस ने कहा- मेरे लिए खुशी का पल, संगठन में शामिल होकर सेवा करुंगी, देश में महिला सशक्तिकरण, भाजपा का सिद्धांत राष्ट्रवाद का, इसी से विकास होगा।

12:20 PM: डीके पांडेय, पूर्व डीजीपी, झारखंड ने कहा - मेरे लिए सौभाग्य का क्षण, संगठन की सेवा का दायित्व मिला है, भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए प्रतिबद्ध, सीएम रघुवर दास सुशासन के प्रतीक।

12:15 PM: अरुण उरांव, राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस ने कहा - खुशी का दिन, पिछले पांच साल में झारखंड में काफी विकास, नरेंद्र मोदी देश को आगे ले जा रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर चलूंगा।

12:13 PM: जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा- हमने लोकसभा चुनाव में एनडीए के लिए प्रचार किया, विपक्षी महागठबंधन ने भ्रष्टाचार किया, भाजपा ही देश चला सकती है, बरही से बहरागोड़ा तक भाजपा का झंडा लहराएगा, हम डबल इंजन की सरकार बनाएंगे, भाजपा राज्य को लेकर जा रही विकास के पथ पर।

12:10 PM: भाजपा में शामिल सभी नेता-अफसरों ने पार्टी के लिए पूरी निष्‍ठा से काम करने का भरोसा दिया। आने वाले विधानसभा चुनाव में मिशन 65 के लक्ष्‍य को हासिल करने का माद्दा दिखाया।

11:59 AM: कुणाल षाडंगी ने कहा - मेरे लिए राजनीतिक घर वापसी, भाजपा ने मेरे पिता और परिवार को राजनीतिक पहचान दी, बहरागोड़ा के लोगों ने मुझे चुना, हेमंत सोरेन ने मौका दिया, आज जनभावना भाजपा के साथ, हमारी प्रतिबद्धता बहरागोड़ा के प्रति, आज समाज की सबसे पिछली पंक्ति में बैठे लोगों के जीवन में बदलाव आया, विपक्ष जनभावनाओं का अनादर न करें, मैंने सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई।

11:57 AM: भानु प्रताप शाही ने कहा- भाजपा से पुराना संबंध, शामिल होने के बाद सुखद अनुभव, देश नरेंद्र मोदी के हाथों सुरक्षित, रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड विकसित हो रहा है। लोग कहेंगे कि मुकदमा है इसलिए भाजपा में आया। राजनीतिक लोगों पर मुकदमा होता रहता है। मुझे फंसाया गया। मैं गलत लोगों के साथ था। आजतक भवनाथपुर भाजपा की झोली में नहीं गया, हम रिकॉर्ड वोट से सीट जीतकर देंगे।

11:55 AM: मनोज कुमार यादव ने कहा - देश के समक्ष राष्ट्रवाद और विकास बड़ा मुद्दा, नरेंद्र मोदी की नीतियों का प्रशंसक, भाजपा के सिद्धांत और अनुशासन में रहेंगे।

11:52 AM: सुखदेव भगत ने कहा- राष्ट्रवाद में विकास समाहित, भाजपा का शुक्रिया, मुझे परिवार में शामिल किया, मेरी स्थिति नई नवेली दुल्हन की तरह, मैं भाजपा परिवार के संस्कार को मानूंगा। कांग्रेस मेरा अतीत, टिप्पणी करना राजनीतिक मर्यादा के प्रतिकूल, भाजपा के विश्वास पर खरा उतरेंगे।

11:51 AM: मुख्यमंत्री के समक्ष राजमहल में कांग्रेस के सीनियर नेता बजरंगी प्रसाद यादव भी भाजपा में शामिल हो गए।

11:50 AM: मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले, भाजपा के लिए सभी लोग महत्वपूर्ण हैं। आज झारखंड में कांग्रेस व झामुमो के दिग्गज नेता और वरीय अधिकारी भाजपा में शामिल हुए सबका स्वागत है।

11:45 AM : मांडू के विधायक जेपी पटेल भाजपा कार्यालय पहुंचे। चमरा लिंडा नहीं पहुंचे हैं।

11:43 AM: मांडू के विधायक जेपी पटेल थोड़ी देर में भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।

11:42 AM: सीएम ने कहा- तमाम नेता राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ये समाज व राज्य के लिए कुछ करना चाहते हैं। सबको शुभकामनाएं।

11:41 AM: भानु प्रताप शाही की नौजवान संघर्ष का भाजपा में विलय हो गया है। सीएम ने कहा कि जनता ने जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति को नकारा है। जनादेश विकास के प्रति, राष्ट्रवाद की राजनीति चलेगी। जिस प्रकार गृहमंत्री ने धारा 370 हटाया, उससे साख बढ़ी है।

11:40 बजे :  मुख्‍यमंत्री रघुवर दास का संबोधन शुरू। सीएम ने भाजपा की सदस्‍यता लेने वाले सभी विपक्षी नेताओं और पूर्व ब्‍यूरोक्रेट्स की आगवानी करते हुए झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करने की अपेक्षा जताई।

11:35 बजे : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सहप्रभारी नंदकिशोर यादव की मौजूदगी में मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा की सदस्‍यता लेने वाले सभी विपक्षी नेताओं और पूर्व ब्‍यूरोक्रेट्स का स्‍वागत किया।

11:30 बजे : अब तक ये विधायक हुए भाजपा में शामिल कुणाल षाडंगी, झामुमो मनोज कुमार यादव, कांग्रेस सुखदेव भगत, कांग्रेस भानु प्रताप शाही, निर्दलीय

11:28 बजे : रिटायर्ड आइएएस सुचित्रा सिन्हा, पूर्व डीजीपी डीके पांडेय, पूर्व आइपीएस अधिकारी व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अरुण उरांव भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

11:26 बजे : झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय ने भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की।

11:25 बजे : झामुमो के विधायक कुणाल षाडंगी बीजेपी में शामिल हुए। भाजपा में सभी विधायकों का स्‍वागत किया गया।

11:24 बजे : कांग्रेस के विधायक मनोज यादव का माला पहनाकर भाजपा में स्‍वागत किया गया।

11:23 बजे : कांग्रेस के विधायक सुखदेव भगत का भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा ने माला पहनाकर भाजपा में स्‍वागत किया।

11:20 बजे : भाजपा कार्यालय में सदस्‍यता अभियान सह महामिलन समारोह शुरू हो गया है। पूर्व आइएएस सुचित्रा सिन्‍हा को सदस्‍यता दिलाई गई।

11:15 बजे : भाजपा कार्यालय में विपक्षी दलों के विधायक पहुंच गए हैं। सीएम रघुवर दास भी मौके पर मौजूद हैं।

11:10 बजे : कांग्रेस विधायक सुखदेव भगत भी आ चुके हैं भाजपा दफ्तर। थोड़ी देर में मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचेंगे भाजपा कार्यालय।

11:00 बजे : प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा. इरफान अंसारी बोले, विधायकों से अपील है कि जिस पार्टी में हैं उसी पार्टी में रहें। अंतिम समय में पार्टी से विश्वासघात करना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा।

10:45 बजे : बहरागोड़ा के झामुमो विधायक कुणाल षाडंगी भाजपा दफ्तर पहुंच गए हैं। उनका नाम भी उन 5 विधायकों में शामिल है, जो आज भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण करेंगे।

10:35 बजे : पूर्व आइएएस अधिकारी सुचित्रा सिन्‍हा भी भाजपा कार्यालय पहुंची हैं। बुधवार को वे भी भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण करेंगी।

10:30 बजे : भाजपा में 5 विधायक आज शामिल हो रहे हैं। भाजपा कार्यालय पहुंचे भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही, भानु मधु कोड़ा कैबिनेट में मंत्री भी रहे हैं। इन पर आय से अधिक संपत्ति का केस चल रहा है। भानु अपने दल नौजवान संघर्ष मोर्चा का भाजपा में विलय करेंगे।

10:15 बजे : भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटा है। हर कोई विपक्षी विधायकों के भाजपा में शामिल होने के माैके का गवाह बनने पहुंचा है। कांग्रेस विधायक मनोज यादव ने पोस्‍टर जारी कर अपने भाजपा में जाने की घोषणा कर दी है।

chat bot
आपका साथी