जंगली इलाकों में छुपाकर की खेती, अब यूपी, पंजाब सहित दूसरे राज्यों में भेजे जा रहे अफीम

रांची सहित झारखंड में अफीम के सौदागर एक बार फिर से पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। अब नशे के सौदागर तैयार की गई अफीम को झारखंड से बाहर निकालने की तैयारी में है। असीम उत्तर प्रदेश पंजाब सहित अन्य राज्य भेजे जा रहे हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 03:00 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 03:00 PM (IST)
जंगली इलाकों में छुपाकर की खेती, अब यूपी, पंजाब सहित दूसरे राज्यों में भेजे जा रहे अफीम
जंगली इलाकों में छुपाकर की खेती, अब यूपी, पंजाब सहित दूसरे राज्यों में भेजे जा रहे अफीम। जागरण

रांची, जासं । रांची सहित झारखंड में अफीम के सौदागर एक बार फिर से पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। अब नशे के सौदागर तैयार की गई अफीम को झारखंड से बाहर निकालने की तैयारी में है। अफीम उत्तर प्रदेश पंजाब सहित अन्य राज्य भेजे जा रहे हैं। इससे पहले अफीम की खेती करवाने को लेकर नशे के सौदागर सक्रिय थे। अब तैयार नशे की खेप को धीरे-धीरे बाहर निकाला जा रहा है।

इसी बीच पुलिस की सतर्कता की वजह से नशे के सौदागर पकड़े भी जा रहे हैं। एक दिन पहले ही रांची पुलिस ने अफीम के सौदागरों पर दबिश दी है। लगातार अफीम के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रांची के नगड़ी और तमाड़ इलाके से 10 किलो अफीम बरामद किया गया है। जबकि दोनों इलाकों से चार तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तमाड़ और नगड़ी थाना क्षेत्र से चार अफीम के सौदागरों को लाखों रुपये की अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि चोरी छुपे बड़े पैमाने पर अफीम की फसल लगाई गई थी। अब उन फसलों से अफीम निकालकर लगातार तस्कर बाहर के राज्यों में ले जा रहे हैं। इसी बीच रांची के एसएसपी को सूचना मिली थी कि तमाड़ इलाके में भी कुछ अफीम तस्कर अफीम पाउडर लेकर बाहर जाने वाले हैं। इस सूचना पर डीएसपी बुंडू अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने तमाड़ के रायबेड़ा निवासी दो तस्करों सागर मुंडा और बिरसा मुंडा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से करीब छह किलो अफीम बरामद किया गया।

इधर, गुमला से अफीम निकालकर ला रहे दो तस्कर दबोचे गए

नगड़ी इलाके से भी पुलिस ने 4 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को दबोचा है।  पुलिस को जानकारी मिली थी कि गुमला से अफीम की एक खेप लेकर कुछ सौदागर बस के जरिए रांची आने वाले हैं, जिसके बाद डीएसपी बेड़ो रजत माणिक बाखला और नगड़ी थाना प्रभारी विनोद राम ने पुलिस बल के साथ सभी बसों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक बस से सरोज कुमार सिंह और मुकेश साहू नाम के व्यक्ति पकड़े गए और उनके पास से 4 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों आरोपित गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के मुरगु के रहने वाले हैं।

पुलिस रख रही अफीम टेस्टिंग किट

रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि बड़े पैमाने पर तैयार अफीम को पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में ले जाने की तैयारी तस्करों के द्वारा की जा रही है। जिसे लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट। अफीम की पहचान के लिए पुलिस कर्मियों को अफीम टेस्टिंग किट भी दिया गया है। ताकि पकड़े गए अफीम को प्रारंभिक टेस्ट किया जा। इस किट से प्रारंभिक तौर पर यह पता लगाया जा सकता है कि बरामद पदार्थ अफीम है या फिर कोई दूसरा पदार्थ। इससे तस्करों की गिरफ्तारी में पुलिस को बेहद मदद मिल रही है।

chat bot
आपका साथी