रिम्स में शुरू हुई ओपीडी सेवा, इन छह विभागों में इलाज के लिए पहुंचे लोग

सदर अस्पताल के बाद रिम्स में भी ओपीडी सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार को रिम्स ओपीडी के बाहर लंबी मरीजों की कतार देखने को मिली। बता दें कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आने के बाद रिम्स प्रबंधन ने मरीजों की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 02:19 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 02:19 PM (IST)
रिम्स में शुरू हुई ओपीडी सेवा, इन छह विभागों में इलाज के लिए पहुंचे लोग
रिम्स में शुरू हुई ओपीडी सेवा, इन छह विभागों में इलाज के लिए पहुंचे लोग। जागरण

रांची, जासं । सदर अस्पताल के बाद रिम्स में भी ओपीडी सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार को रिम्स ओपीडी के बाहर लंबी मरीजों की कतार देखने को मिली। बता दें कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आने के बाद रिम्स प्रबंधन ने मरीजों की समस्या को देखते हुए मंगलवार से सिर्फ छह विभागों का ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया। नेत्र रोग, नाक कान एवं गला, चर्म रोग, न्यूरोलाजी, कार्डियोलॉजी एवं यूरोलाजी विभाग में मरीजों का उपचार किया जाएगा।

कोविड गाइडलाइन के मानकों का ख्याल रखते हुए प्रबंधन ने ऐसा फैसला लिया है। चिकित्सा उपाधीक्षक ने रिम्स को यह निर्देश दिया है कि निबंधन काउंटर पर शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए 10 मरीज प्रति घंटे से अधिक निबंधन नहीं कराएंगे। इसके बाद अगला एक घंटा के लिए काउंटर पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

15 जिलों में मिले 10 से कम संक्रमित, चार में एक भी नहीं

रांची, राज्य ब्यूरो । : राज्य में सोमवार को कुल 38,711 लोगों की कोरोना की जांच हुई, जिनमें 151 संक्रमित पाए गए। राज्य के 15 जिलों में 10 से कम संख्या में नए संक्रमित मिले हैं, जबकि चार जिले दुमका, खूंटी, पाकुड़ तथा साहिबगंज में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। वहीं, जमशेदपुर में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई।

जिन जिलों में 10 से कम संख्या में संक्रमित मिले हैं, उनमें बोकारो, चतरा, देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, सरायकेला, सिमडेगा, तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। वही पूर्वी सिंहभूम में 27, धनबाद में 23, हजारीबाग में 15 तथा रांची गुमला में 12-12 नए संक्रमित मिले हैं। इधर, सोमवार को राज्य में 24 घंटे के भीतर 483 मरीज स्वस्थ भी हुए। राज्य में लगातार नए संक्रमित मिलने से अधिक संख्या में पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के कारण अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 3,062 हो गई है।

chat bot
आपका साथी