रांची के रिम्‍स व सदर अस्‍पताल में आज ये डॉक्‍टर बैठेंगे ओपीडी में, यहां देखें चिकित्‍सकों की LIST

OPD Doctor List in Ranchi रिम्स में रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से मरीज आते हैं। कोविड के कारण हर एक घंटे में 10 मरीजों की पर्ची काटी जा रही है। गायनी विभाग में 24 घंटे डाक्टर मौजूद रहते हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 08:49 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 08:57 AM (IST)
रांची के रिम्‍स व सदर अस्‍पताल में आज ये डॉक्‍टर बैठेंगे ओपीडी में, यहां देखें चिकित्‍सकों की LIST
OPD Doctor List in Ranchi रिम्स में रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से मरीज आते हैं।

रांची, जासं। कोरोना काल में ई-ओपीडी के बाद अब अस्पतालों में ओपीडी की सुविधा पूरी तरह से बहाल हो चुकी है। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स और जिला अस्पताल के रूप में सदर अस्पताल में भी ओपीडी सेवा सुबह 9:00 बजे से शुरू होती है। इसके साथ ही सदर अस्पताल और रिम्स में 24 घंटा इमरजेंसी की सेवा उपलब्ध है। दूसरी ओर निजी अस्पतालों में भी ओपीडी सुबह 9:00 बजे से खोल दी जाती है। इन सारे जगहों पर कोविड गाइडलाइन के अनुसार मरीजों को देखा जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उनका कोविड टेस्ट भी कराया जा रहा है।

साथ ही गंभीर मरीजों को अब भर्ती करने की भी सुविधा शुरू कर दी गई है। रिम्स में रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से मरीज आते हैं। सुबह 9 बजे से दिन के एक बजे तक ओपीडी सेवा चलती है, फिर दूसरी पाली में 2 बजे से शाम 5 बजे तक डॉक्टर बैठते हैं। यहां मेडिसिन, न्यूरो व सर्जिकल ओपीडी में काफी भीड़ रहती है। यहां डॉक्‍टरों से दिखाने के लिए मरीजों की लंबी कतार रहती है। कोविड के कारण हर एक घंटे में 10 मरीजों की पर्ची काटी जा रही है।

वहीं सदर अस्पताल में भी मरीजों को इमरजेंसी में दिखाया जा सकता है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग में भर्ती किया जाएगा। सिविल सर्जन बताते हैं कि अस्पताल में मुख्य रूप से गायनी और बच्चों के इलाज की पूर्ण व्यवस्था है। यहां गर्भवती महिलाओं को मुख्यमंत्री जननी योजना का लाभ भी दिया जाता है। गायनी विभाग में भी 24 घंटे डाक्टर मौजूद रहते हैं, जिन्हें रोस्टर के हिसाब से रखा गया है।

सदर अस्पताल में सर्पदंश और डॉग बाइट की वैक्सीन की व्यवस्था की गई है। इसमें सर्पदंश के लिए एंटी स्नेक वेनम और डॉग बाइट के लिए एंटी रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया गया है। साथ ही जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में भी इन वैक्सीन की व्यवस्था है और ओपीडी में डॉक्टर के बैठने के लिए व्यवस्था रखी गई है।

रिम्स

मेडिसिन - डॉ. संजय कुमार सिंह

सर्जरी -डॉ. एम सरावगी

ऑर्थोपेडिक - डॉ. जीके गुप्ता

न्यूरो सर्जरी - डॉ. सी बी सहाय

गायनी डिपार्टमेंट-  डॉ. किरण त्रिवेदी

पेडियाट्रिक्स - डॉ.  एमआर अखौरी

स्किन डिपार्टमेंट - डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. आनंद कुमार

साइकियाट्रिक डिपार्टमेंट - डॉ. अजय कुमार बाखला

पेडियाट्रिक सर्जरी

नेत्र रोग विभाग - डॉ. दीपक लकड़ा

ईएनटी विभाग - डॉ. विनोद कुमार सिन्हा

टीबी एंड चेस्ट- डॉ. ब्रजेश मिश्रा

यूरोलॉजी

रेडियोलॉजी थेरेपी- रश्मि सिंह

मेडिकल ऑंकोलॉजी- डॉ. आलोक रंजन

सर्जिकल ऑंकोलॉजी- डॉ. रोहित कुमार झा

सीटीवीएस - डॉ. राकेश चौधरी

न्यूरोलॉजी-  डॉ. अंशिता थॉमस

कार्डियोलॉजी

नेफ्रोलॉजी

सदर अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी में डाक्टर उपलब्ध रहेंगे। इसमें सुबह नौ बजे से डाक्टर चार पालियों में बैठते हैं।

आज ये डाक्टर मरीजों को देंगे चिकित्सीय परामर्श

मेडीसिन इमरजेंसी  -  डॉ. लाल मांझी, डॉ. स्नेह संध्या, डॉ. रुचिका, डॉ. आजाद, डॉ. विवेक

स्कीन ओपीडी - डॉ. आजाद

आर्थों - डॉ. प्रभात रंजन

गायनी विभाग में 24 घंटे डाक्टर उपलब्ध हैं।

chat bot
आपका साथी