शिक्षित व्यक्ति ही समाज को देगा नई दिशा

संसू रातू रातू प्रखंड के होचर पतराटोली में सोमवार को करम इंद जतरा महोत्सव का आयोजन किया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:30 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:30 AM (IST)
शिक्षित व्यक्ति ही समाज को देगा नई दिशा
शिक्षित व्यक्ति ही समाज को देगा नई दिशा

संसू, रातू : रातू प्रखंड के होचर पतराटोली में सोमवार को करम इंद जतरा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माडर विधायक बंधु तिर्की उपस्थित थे। मौके पर तिर्की ने कहा कि हम आज भी पिछडे़ हैं। हमें आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होने की जरूरत है। शिक्षित व्यक्ति ही समाज को नई दिशा दे सकता है, इसलिए हमें शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है। जिप अमर उराव ने कहा कि हमारे अगुवा बीरेंद्र भगत ने आदिवासी समाज को साथ में लेकर चलने का प्रयास किया। लेकिन उनकी असमय मृत्यु से पूरे समाज को नुकसान पहुंचा है। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर उनको सच्ची श्रद्धाजलि देनी होगी। आज उनकी आत्मा जहा भी होगी हमें देख रही होगी। नशा से दूर रखना बीरेंद्र भगत की पहली प्राथमिकता थी। जतरा में विभिन्न गांवों के खोड़हा व ग्रामीण शामिल हुए। मौके पर प्रार्थना सभा के चारो भगत, सरना समिति के अध्यक्ष नारायण उराव, जिला परिषद सदस्य अमर उराव, रवि तिग्गा, नीरज मुंडा, शिवा कच्छप, आशीष गोप, सोमेश्वर गोप, ज्योति देवी, रीता भगत, रेणु तिर्की, मीणा उराव, श्याम पाहन, पार्वती देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

------

ओरमाझी करम महोत्सव में उमड़ी भीड़

संसू, ओरमांझी : ओरमांझी अंचल मैदान में सोमवार को कुरमी विकास मोर्चा द्वारा करम महोत्सव का आयोजन किया गया। करम महोत्सव में कुरमी समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में युवा-युवती जमकर थिरके। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजेश कच्छप को कुरमी समाज से सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि संगठित समाज अपनी समस्याओं का खुद ही समाधान करता है। कार्यक्रम में जिप सदस्य सरिता देवी, कुरमी विकास विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, प्रधान महासचिव रामपोदो महतो, महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष सुषमा देवी, लालेश्वर महतो, जगरन्नाथ महतो, प्रखंड अध्यक्ष संजय महतो, दिगंबर महतो, हरिमोहन महतो, जंगल महतो सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी