रेलवे स्टेशन पर आए यात्रियों में सिर्फ 101 की हुई, जांच किसी को नहीं किया गया क्वारंटाइन

रांची रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन की तरफ से सुबह 10 बजे से दोपहर तक कोरोना की जांच की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:25 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:25 AM (IST)
रेलवे स्टेशन पर आए यात्रियों में सिर्फ 101 की हुई, जांच किसी को नहीं किया गया क्वारंटाइन
रेलवे स्टेशन पर आए यात्रियों में सिर्फ 101 की हुई, जांच किसी को नहीं किया गया क्वारंटाइन

जागरण संवाददाता, रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन की तरफ से सुबह 10 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक कोरोना की जांच की जा रही है। ट्रेनों से आए यात्रियों को क्वारंटाइन नहीं किया जाता। सबको घर जाने दिया जाता है। जबकि, सरकार का साफ आदेश है कि बाहर से आए यात्रियों को सात दिनों तक के लिए क्वारंटाइन करना है। लेकिन रांची और हटिया रेलवे स्टेशनों पर तैनात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी किसी को क्वारंटाइन नहीं कर रहे हैं। यही नहीं, क्वारंटाइन करने के लिए जिला प्रशासन को रेलवे स्टेशनों पर अलग से अधिकारियों की तैनाती नहीं की गई है। यही हाल रांची एयरपोर्ट का है। रांची एयरपोर्ट पर भी कोरोना की जांच होती है लेकिन बाहर से आने वाले मुसाफिरों को क्वारंटाइन नहीं किया जा रहा है। रांची रेलवे स्टेशन पर सोमवार को 101 यात्रियों की जांच की गई। इनमें सभी की जांच आरटी पीसीआर किट के जरिए की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रैपिड एंटीजन टेस्ट से जो जांच होती है। उसके नतीजे आधे घंटे के अंदर आ जाते हैं। लेकिन, आरटी पीसीआर जांच में नतीजे बाद में आते हैं। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर जिन लोगों की जांच की जा रही है। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव या निगेटिव आने पर बाद में उन्हें सूचित किया जाता है, जो लोग निगेटिव आते हैं, वह तो ठीक हैं। लेकिन, जो लोग पॉजिटिव आ रहे हैं। वह हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन से सब के साथ अपने घर जाते हैं और वहां सब के साथ मिलजुल कर रहते हैं। जब उन्हें मोबाइल फोन के जरिए बताया जाता है कि वह कोरोना संक्रमित है। तब तक वह कई लोगों के संपर्क में आ चुके होते हैं। यही वजह है कि राजधानी में कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। कई स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है।

----

chat bot
आपका साथी