जिन किसानों का भूमि आनलाइन वहीं बेच पाएंगे धान, जिनकी भूमि नहीं है आनलाइन वो तुरंत करवा लें....

Online Land धान(Paddy) के बंपर उत्पादन को लेकर इस बार राज्य सरकार(State Government) द्वारा खरीद के लक्ष्य को बढ़ाया गया है। पिछले वर्ष 1.75 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई थी जबकि इस वर्ष ढाई लाख क्किंटल किया गया है।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 12:59 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 12:59 PM (IST)
जिन किसानों का भूमि आनलाइन वहीं बेच पाएंगे धान, जिनकी भूमि नहीं है आनलाइन वो तुरंत करवा लें....
जिन किसानों का भूमि आनलाइन वहीं बेच पाएंगे धान, जिनकी भूमि नहीं है आनलाइन वो तुरंत करवा लें....

कोडरमा(संवाद सहयोगी)। Online Land: धान(Paddy) के बंपर उत्पादन को लेकर इस बार राज्य सरकार(State Government) द्वारा खरीद के लक्ष्य को बढ़ाया गया है। पिछले वर्ष 1.75 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई थी, जबकि इस वर्ष ढाई लाख क्किंटल किया गया है। इधर, धान बेचने वाले किसानों का निबंधन किया जा रहा है। 15 दिसंबर तक निबंधन का लक्ष्य रखा गया था। सरकार स्तर से किसानों(Farmers) के निबंधन के लिए इस बार नई शर्त लगाई गई है। सरकार को धान वही किसान बेच सकेंगे, जिनकी भूमि आनलाइन है। यानी आफलाइन वाले किसानों को धान बेचने से वंचित होना पड़ सकता है।

जिन किसानों की भूमि आनलाइन नहीं, वे तुरंत अंचलों के माध्यम से करवा लें:

विभाग स्तर से आनलाइन से वंचित किसानों को अंचलों के माध्यम से भूमि आन लाइन कराने को कहा जा रहा है। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद राम ने कहा कि 15 दिसंबर से धान क्रय 27 पैक्सों के माध्यम से शुरू की जा रही है। 12 दिसंबर से निबंधित किसानों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया जाएगा। वहीं उन्हीं किसानों को निबंधित किया जाएगा, जिनकी भूमि आनलाइन हो चूकी है। जिन किसानों की भूमि आनलाइन नहीं हुई है, वे तुरंत अंचलों के माध्यम से करवा लें।

उन्होंने बताया कि पूर्व में 15 दिसंबर तक ही किसानों को निबंधित करने का समय निर्धारित था, जो अब बढ़ाया गया है। उल्लेखनीय होगा कि जमीन का कागजात आनलाइन कराने की प्रक्रिया काफी जटिल है, इसमें कई दिन लग जाते हैं। ऐसे में वैसे किसानों के लिए परेशानी बढ़ सकती है, जिनका जमीन का दस्तावेज आनलाइन नहीं है।

chat bot
आपका साथी