तबादला: लातेहार व दुमका से एक पुलिस इंस्पेक्टर, पांच दारोगा होंगे स्थानांतरित

लातेहार व दुमका से एक इंस्पेक्टर व पांच दारोगा स्थानांतरित होंगे। इससे संबंधित अनुशंसा गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 08:06 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 08:06 PM (IST)
तबादला: लातेहार व दुमका से एक पुलिस इंस्पेक्टर, पांच दारोगा होंगे स्थानांतरित
तबादला: लातेहार व दुमका से एक पुलिस इंस्पेक्टर, पांच दारोगा होंगे स्थानांतरित

रांची, राज्य ब्यूरो। लातेहार व दुमका से एक इंस्पेक्टर व पांच दारोगा स्थानांतरित होंगे। इससे संबंधित अनुशंसा गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की है। जिनका स्थानांतरण होना है, उनमें लातेहार से इंस्पेक्टर मोहन पांडेय (रांची) के अलावा दारोगा नित्यानंद प्रसाद (जेजे), आलोक कुमार दुबे (रांची), सुभाष कुमार पासवान (बोकारो), प्रभाकर मुंडा (सीआइडी) व दुमका से दारोगा फागु होरो (गोडडा) शामिल हैं। ये वैसे पदाधिकारी हैं, जो एक ही जिले में तीन साल से अधिक समय से कार्यरत हैं।

राज्य के 19 दारोगा-इंस्पेक्टर स्थानांतरित

एक ही जिले में तीन साल या इससे अधिक समय से पदस्थापित राज्य के 19 दारोगा-इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश सोमवार को जारी कर दिया।

कौन कहां गए

इंस्पेक्टर

इंस्पेक्टर लिलेश्वर महतो (रामगढ़ से विशेष शाखा)

दारोगा : जो विशेष शाखा में गए

शिव शंकर राय (जमशेदपुर), संतोष कुमार महतो (जमशेदपुर), यशवीर सिंह (खूंटी), दीनबंधु सिंह (गोडडा), मंगल सिंह सोय (पलामू), शंभू कुमार सिंह (रांची), सुरपति पासवान (रांची), जयराम सिंह (साहिबगंज), रामविनोद शर्मा (रामगढ़), जनार्दन प्रसाद सिंह (साहिबगंज), कमलेश्वर सिंह (रामगढ़), सन्नी उरांव (बाकेारो), श्रीधर सोय (चाईबासा), मधु कुमार (हजारीबाग), उपेंद्र कुमार चौबे (गढ़वा), श्रीराम (पलामू) व तंजील खां (जमशेदपुर)।

दारोगा अंघरियस मुंडा (खूंटी से जेपीए हजारीबाग)।

chat bot
आपका साथी