लातेहार में नक्सली नहीं, शिकार खेलने जा रहे युवकों से हुई पुलिस की गोलीबारी Latehar News

Jharkhand Latehar Crime News Police Encounter भरठूआ बंदूक लेकर शिकार खेलने निकले ग्रामीण युवकों के साथ गोलीबारी हुई थी। ब्रह्मदेव सिंह (24 वर्ष) के रूप में मृतक की पहचान हुई है। घायल युवक दीनानाथ सिंह है। दोनों स्थानीय निवासी हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:09 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:39 PM (IST)
लातेहार में नक्सली नहीं, शिकार खेलने जा रहे युवकों से हुई पुलिस की गोलीबारी Latehar News
Jharkhand Latehar Crime News मुठभेड़ आज सुबह की बताई जा रही है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड के लातेहार जिले गारू थाना क्षेत्र के पीरी जंगल में शनिवार की सुबह गोलीबारी सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच नहीं, बल्कि शिकार खेलने निकली युवकों की हथियारबंद टोली और पुलिस के बीच हुई थी। दोनों तरफ से चली इस गोलीबारी में एक ग्रामीण युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। मृतक की पहचान ब्रह्मदेव सिंह (24 वर्ष) के रूप में की गई है। मृतक पीरी गांव का ही रहने वाला है। गोलीबारी में घायल हुए युवक की पहचान दीनानाथ सिंह (25 वर्ष) के रूप में की गई है। उसे बांह में गोली लगी है। इसके पूर्व सूचना आई थी कि कुकू-पीरी के जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है।

एसपी ने किया खुलासा, घटना में नक्सली नहीं

लातेहार एसपी प्रशांत आनंद ने पत्रकारों को बताया कि कुमंडीह के जंगलों में सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान ऊंचाई पर बैठी एक टीम ने कुछ हथियारबंद लड़कों को आते देखा। इसी बीच लड़कों ने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में एक युवक मारा गया। एसपी ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान पांच अन्य युवकों को हथियार के साथ पकड़ा गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। युवकों ने बताया कि वे शिकार करने भरठूआ बंदूक के साथ जा रहे थे। तभी उन्होंने एक जानवर को देख गोली चला दी थी। एसपी ने कहा कि इस घटना में नक्सली संगठन शामिल नहीं हैं। पुलिस इस तरह के मामले में तय प्रोटोकाल के अनुसार कार्य कर रही है।

छह ग्रामीण लड़के बंदूक लेकर गए थे शिकार पर

स्थानीय ग्रामीणों ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि पीरी गांव के छह लड़कों की टोली भरठूआ बंदूक के साथ खरहा या जंगली सूअर का शिकार करने निकली थी, तभी पुलिस के साथ गोलीबारी हो गई। घटनास्थल गांव से बिल्कुल सटा हुआ है। इधर मामले को लेकर ग्रामीण इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं सुनने को मिलीं।

chat bot
आपका साथी