झारखंड-बिहार सीमा पर बोलेरो-ऑटो की सीधी टक्कर, एक की मौत व 7 जख्मी Chatra News

Jharkhand Hindi News. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ऑटो के परखच्‍चे उड़ गए। आसपास मौजूद ग्रामीण पहुंचे और जख्मी लोगों को उपचार के लिए अस्‍पताल भेजा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:48 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:48 AM (IST)
झारखंड-बिहार सीमा पर बोलेरो-ऑटो की सीधी टक्कर, एक की मौत व 7 जख्मी Chatra News
झारखंड-बिहार सीमा पर बोलेरो-ऑटो की सीधी टक्कर, एक की मौत व 7 जख्मी Chatra News

चतरा, जासं। चतरा में झारखंड और बिहार के सीमाना पर रविवार को बोलेरो और ऑटो के बीच जबर्दस्त टक्कर हो गई। इसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि सात लोग जख्मी हो गए। जख्मियाें में चार की स्थिति काफी गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मगध मेडिकल काॅलेज रेफर किया जा रहा है। घटना जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के सीमाना से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर हुई है।

घटना में केदली बाजार निवासी सरदार अशोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ऑटो हंटरगंज से सवारी लेकर डोभी की ओर जा रहा था। ऑटो पर करीब आठ व्यक्ति सवार थे। झारखंड और बिहार के सीमाना स्थित गोसाइडीह गांव से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ऑटो के परखच्‍चे उड़ गए। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जख्मी लोगों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हंटरगंज पहुंचाया। हालांकि स्वास्थ्य केंद्र जाने से पहले सरदार अशोक सिंह की मौत हो चुकी थी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही हंटरगंज और डोभी दोनों थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

chat bot
आपका साथी