कल रहें तैयार, सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक अपनी मास्क वाली सेल्फी करें पोस्ट

रांची जिला प्रशासन की तरफ से चलाए जा रहे रांची विद मास्क अभियान में 22 को सेल्फी पोस्ट करें।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 02:20 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:17 AM (IST)
कल रहें तैयार, सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक अपनी मास्क वाली सेल्फी करें पोस्ट
कल रहें तैयार, सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक अपनी मास्क वाली सेल्फी करें पोस्ट

जागरण संवाददाता, रांची : जिला प्रशासन की तरफ से चलाए जा रहे रांची विद मास्क अभियान में 22 अक्टूबर को एक घंटे सेल्फी आवर का आयोजन होगा। गुरुवार को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक यह सेल्फी आवर होगा। इस एक घंटे में जिले भर के अधिक से अधिक लोग अपनी मास्क वाली सेल्फी लेंगे और सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। इसका मकसद मास्क के प्रति जागरूकता को व्यापक रूप देना है। उपायुक्त छवि रंजन के निर्देश पर जिले में पहले से ही रांची विद मास्क अभियान चलाया जा रहा है। लोग उक्त हैशटैग के साथ अपनी मास्क वाली सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे हैं। मंगलवार को समाहरणालय में संबंधित अधिकारियों ने बैठक की। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तथा सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी आदि थे।

उपायुक्त ने की अपील : उपायुक्त ने राचीवासियों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान बिना मास्क घरों से बाहर न निकलें। भीड़- भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। साथ ही समय-समय पर हैंडवाश करें। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। बता दें कि जिला प्रशासन के कैंपेन पर कर्मियों को भी कोरोना गाइडलाइन के पालन करने को लेकर शपथ दिलाई जा रही है।

क्या है कोरोना का हाल : रांची के बाजारों में कोरोना को लेकर सतर्कता नहीं बरती जा रही। गाइडलाइन का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। लोग न तो मास्क पहन रहे और न ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि सरकार लगातार गाइडलाइन के बारे में जागरूकता फैला रही है।

chat bot
आपका साथी