पलामू में बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत व 6 घायल Palamu News

Jharkhand Accident News मृतक की पहचान जवाहर सिंह के रूप में की गई है। बाराती वाहन पलामू जिला के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के झाबर गांव से पांकी जा रहा था। सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 09 Dec 2020 01:47 PM (IST) Updated:Wed, 09 Dec 2020 01:50 PM (IST)
पलामू में बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत व 6 घायल Palamu News
इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। फाइल फोटो

पलामू, जासं। पलामू जिले के पांकी-बालूमाथ मुख्य पथ पर आज एक बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 6 अन्‍य घायल हो गए। घटना जिला के पांकी-बालूमाथ मुख्य पथ के जानजो गांव स्थित बड़ा पुल के समीप बुधवार को हुई। एक बाराती वाहन बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढा में गिर गया। इससे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में मारे गए व्‍यक्ति की पहचान जवाहर सिंह के रूप में की गई है। बाराती वाहन पलामू जिला के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के झाबर गांव से पांकी जा रहा था। सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। इधर उक्त घटना से गांव में मातम का माहौल है।

chat bot
आपका साथी