Ranchi news : रांची में चोरों ने फिर बंद घरों को बनाया निशाना, ताला तोड़कर लाखों की चोरी

लॉकडाउन में किसी काम से घर बंद कर गए लोगों के बंद घरों को चोर निशाना बना रहे हैं। एक दिन पूर्व जगन्नाथपुर व अरगोड़ा में चोरी का मामला सामने आया था अब लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घरों को चोरों ने निशाना बनाया।

By Sanjay Kumar SinhaEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 06:00 AM (IST)
Ranchi news : रांची में चोरों ने फिर बंद घरों को बनाया निशाना, ताला तोड़कर लाखों की चोरी
रांची के एकता नगर में कल भी हुई थी चोरी।

रांची (राब्यू ) : राजधानी रांची में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लॉकडाउन में किसी काम से घर बंद कर गए लोगों के बंद घरों को चोर निशाना बना रहे हैं। एक दिन पूर्व जगन्नाथपुर व अरगोड़ा में चोरी का मामला सामने आया था, अब लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घरों को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों की संपत्ति चोरी कर ली है। एक मामला जहां कांटाटोली के समीप स्थित नेताजी नगर का है तो दूसरा मामला चर्च रोड का है। कल रांची के एकतानगर में चोरी की गई थी। अभी तक चोरों का पता नहीं चल पाया है।

नेताजी नगर के पांचवी गली में रहने वाले अविनाश भास्कर ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर 75 हजार रुपये नकदी सहित लाखों के जेवरात व सामान की चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि उनके पिता की कोरोना से मौत हो गई थी। वे पूरे परिवार के साथ श्राद्ध-कर्म में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव मधुबनी गए हुए थे। जब वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ पाया। इसके बाद छानबीन की तो पता चला कि चोरों ने उनके लैपटॉप, एलईडी टीवी, दो सोने का झुमका, तीन सोने की अंगूठी. पुखराज पत्थर की अंगूठी. ईयरफोन, ब्लूटूथ स्पीकर सहित 75 हजार रुपये नकदी की चोरी कर ली है। चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हैं, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। 

चर्च रोड में घर का ताला तोड़कर चोरी ः लोअर बाजार थाना क्षेत्र के ही चर्च रोड स्थित सेकेंड स्ट्रीट में भी चोरों ने नकदी सहित करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली है। इस संबंध में प्रदीप गुप्ता ने लोअर बाजार थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चोरों ने उनके पैतृक घर का ताला तोड़कर नगद सहित पीतल के बर्तन की चोरी कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चोरों का पता नहीं चल सका है। 

chat bot
आपका साथी