मुख्यमंत्री की पहल पर रांची फुटबॉल लीग का हुआ रास्ता साफ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर रांची में पिछले चार सालों से बंद जिला फुटबाल लीग का रास्ता साफ हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 08:00 AM (IST)
मुख्यमंत्री की पहल पर रांची फुटबॉल लीग का हुआ रास्ता साफ
मुख्यमंत्री की पहल पर रांची फुटबॉल लीग का हुआ रास्ता साफ

खेल संवाददाता, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर रांची में पिछले चार सालों से बंद जिला फुटबॉल लीग शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसके लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। पिछले चार सालों से राजधानी में फुटबाल लीग नहीं होने के कारण यहां के खिलाड़ियों का करियर प्रभावित हो रहा था। जूनियर से लेकर सीनियर राज्य टीम में यहां के खिलाड़ी जगह बनाने में सफल नहीं हो पा रहे थे। लीग का आयोजन अक्टूबर के पहले सप्ताह से लेकर 25 अक्टूबर तक होगा। लीग में लगभग 65 टीमें भाग लेंगी। इसमें राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

11 सदस्यीय आयोजन समिति : लीग के सफल आयोजन के लिए 11 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। विधायक राजेश कच्छप को चेयरमैन, सरोजनाथ महतो को संयोजक तथा सोमरा उराव, रोशन मिंज, मुजतबा अंसारी, उमेश गुप्ता, रायमंड मिंज, जान तिग्गा, अशफाक अंसारी, अनिल लकड़ा व पवित्र मित्रा को सदस्य बनाया गया है।

लीग शुरू कराने को लेकर पिछले सप्ताह एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खेल विभाग व झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष नजम अंसारी को राजधानी में जल्द लीग शुरू कराने का निर्देश दिया। लीग में लगभग 70 टीमें भाग लेंगी। आयोजन को लेकर झारखंड फुटबॉल संघ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लीग में वहीं खिलाड़ी भाग लेंगे जो फुटबॉल फेडरेशन आफ इंडिया के सेट्रल रजिस्ट्रेशन सिस्टम से पंजीकृत होंगे। सकारात्मक सोच के साथ शुरुआत करें और साथ दें

लीग आयोजन पर झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष नजम अंसारी ने कहा कि चार साल के बाद लीग शुरू हो रहा है इसमें सभी सकारात्मक सोच के साथ इसे सफल बनाए। मुख्यमंत्री की सोच खेल के क्षेत्र में राज्य को आगे ले जाना है उसमें हमलोगों को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुर्सी के लोभ में पड़े लोगों के कारण ही यहां चार साल तक लीग का आयोजन नहीं हो पाया है। इस लीग का कोई मतलब नहीं : झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी ने कहा कि लीग का आयोजन नियमानुसार हो तो स्वागत है। लेकिन इसके आयोजन का निर्णय कार्यसमिति की बैठक में होनी चाहिए। किसी के कह लेने से ही लीग को मान्यता नहीं मिल जाती है। यह लीग पूरी तरह असंवैधानिक है। इस पर समय आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फुटबाल कोई भी करा सकता है खस्सी टूर्नामेट तो हर जिले में होते हैं लेकिन क्या उनको मान्यता मिलती है। झारखंड की चार बेटियां राष्ट्रीय कैंप के लिए आमंत्रित

खेल संवाददाता, रांची : जमशेदपुर में चल रहे भारतीय महिला फुटबाल शिविर के लिए झारखंड की चार खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी ने बताया कि शिविर में झारखंड की दो खिलाड़ी सुमति उरांव व अष्टम उरांव पहले से ही शामिल है।अब पूर्णिमा कुमारी, नीतू लिंडा, अमीशा बाखला व आशा कुमारी को आमंत्रित किया गया है। यह सभी खिलाड़ी चार अक्टूबर को कैंप से जुड़ जाएंगी।

chat bot
आपका साथी