संगरूर पंजाब से भाई जगसीर सिंह के रांची आगमन पर गुरुद्वारा में सजाया गया विशेष दीवान

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी में मंगलवार को सुबह 800 बजे से विशेष दीवान सजाया गया। यह विशेष दीवान सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई जगसीर सिंहसंगरूर वाले के आगमन के उपलक्ष में सजाया गया।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 12:37 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:37 PM (IST)
संगरूर पंजाब से भाई जगसीर सिंह के रांची आगमन पर गुरुद्वारा में सजाया गया विशेष दीवान
पंजाब से भाई जगसीर सिंह के रांची आगमन पर गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया गया।

रांची, जासं। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी में मंगलवार को सुबह 8:00 बजे से विशेष दीवान सजाया गया। यह विशेष दीवान सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई जगसीर सिंह,संगरूर वाले के आगमन के उपलक्ष में सजाया गया। दीवान की शुरुआत हजूरी रागी जाता भाई महिपाल सिंह एवं साथियों द्वारा " गुरुनानक की वडीआई......" शबद गायन से हुई। तत्पश्चात भाई जगसीर सिंह जी संगरूर वाले ने " तरस पइया मिहरामत होई सतगुर सजण मिलिया, नानक नाम मिलै तां जीवां तन मन थिवै हरिया..." एवं " मेरे राम एह नीच करम हर मेरे.." जैसे कई शबद गायन कर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से जोड़ा।

श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ सुबह 9.45 बजे दीवान की समाप्ति हुई। मंच संचालन मनीष मिढ़ा ने किया। सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि दीवान की समाप्ति के पश्चात सत्संग सभा द्वारा चाय नाश्ते का लंगर चलाया गया। साथ ही जानकारी दी कि आगामी 22 अक्टूबर को सत्संग सभा द्वारा चौथे नानक श्री गुरु रामदास जी का पावन प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।

आज के विशेष दीवान में सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारकादास मुंजाल,सचिव अर्जुन देव मिढ़ा, मनीष मिढ़ा, सुंदरदास मिढ़ा,अशोक गेरा, सुरेश मिढ़ा, जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल, लक्ष्मण सरदाना, हरगोविंद सिंह, जगदीश मुंजाल, विनोद सुखीजा, हरीश मिढ़ा, अनूप गिरधर, महेंद्र अरोड़ा, चरणजीत मुंजाल, भगवान दास मुंजाल, नीरज गखड़, कमल मुंजाल, पवनजीत सिंह खत्री, राजेंद्र मक्कड़, रमेश पपनेजा, इंदर मिढ़ा, महेश सुखीजा,आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, कमल अरोड़ा, मनीष गिरधर, ज्ञान मादन पोतरा, शीतल मुंजाल, गीता कटारिया, नीता मिढ़ा, रेशमा गिरधर, इंदु पपनेजा, बंसी मल्होत्रा, बिमला मिढ़ा, दुर्गी देवी मिढ़ा, नीतू किंगर समेत अन्य शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी