झारखंड में पांच साल बाद अब होगी अफसरों की बहाली

रांची झारखंड में पांच साल बाद एक बार फिर अफसरों की बहाली के लिए विज्ञापन निकलेगा और शीघ्र ही परीक्षा की तिथि भी घोषित होगी। कार्मिक विभाग ने गुरुवार को इससे संबंधित तमाम अधियाचनाएं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को भेज दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 08:16 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:16 PM (IST)
झारखंड में पांच साल बाद अब होगी अफसरों की बहाली
झारखंड में पांच साल बाद अब होगी अफसरों की बहाली

रांची : झारखंड में पांच साल बाद एक बार फिर अफसरों की बहाली के लिए विज्ञापन निकलेगा और शीघ्र ही परीक्षा की तिथि भी घोषित होगी। कार्मिक विभाग ने गुरुवार को इससे संबंधित तमाम अधियाचनाएं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को भेज दी है। भेजी गई अधियाचनाओं में सर्वाधिक झारखंड नगरपालिका सेवा से हैं। आश्चर्यजनक रूप से पांच साल बाद भेजी गई अधियाचना में पिछली बार से कम अफसरों की जरूरत बताई गई है। अब जेपीएससी शीघ्र ही इन अधियाचनाओं से संबंधित विज्ञापन निकालेगा और अधिकारियों की बहाली के लिए प्रक्रिया शुरू होगी।

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2021 की तैयारियों में सरकार जुट गई है। इसके पूर्व 2016 में छठी जेपीएससी के लिए विज्ञापन निकाला गया था और परीक्षा भी हुई थी। परीक्षा का परिणाम 2020 में निकला। पिछली बार 326 अधिकारियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था, लेकिन इस बार अधिकारियों की संख्या 254 ही है।

----------------

गुरुवार को झारखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचनाएं भेज दी गई हैं। अब तक जितने भी विभागों से अधिकारियों की अधियाचना प्राप्त हुई हैं, सभी को अग्रसारित कर दिया गया है। इसके बाद जेपीएससी को परीक्षा के लिए तैयारियों को अंजाम देना है।

- अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, झारखंड।

----------------

इन सेवाओं के लिए भेजी गई हैं अधियाचनाएं :

सेवा - पद की संख्या

झारखंड प्रशासनिक सेवा - 44

झारखंड पुलिस सेवा - 40

झारखंड नगरपालिका सेवा - 65

झारखंड शिक्षा सेवा - 41

झारखंड निबंधन सेवा - 10

झारखंड नियोजन सेवा - 07

झारखंड प्रोबेशन सेवा - 12

झारखंड गृहरक्षक सेवा - 16

झारखंड कारा सेवा - 02

सामाजिक सुरक्षा सेवा - 02

सहकारिता सेवा - 06

श्रम नियोजन सेवा - 07

महिला एवं बाल विकास - 02

-----------------------

chat bot
आपका साथी