Jharkhand Weather Update: आज दिवाली की रात ठंड बढ़ेगी

Jharkhand Weather Update रांची में दिवाली की रात ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2 डिग्री की कमी रहेगी। पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग रांची के अनुसार झारखंड के ऊपर अभी कोई सिनॉप्टिक टीचर नहीं बना है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 08:50 AM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 08:50 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज दिवाली की रात ठंड बढ़ेगी
रांची में दिवाली की रात ठंड बढ़ेगी।

रांची,जासं। रांची में दिवाली की रात ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2 डिग्री की कमी रहेगी। पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग रांची के अनुसार झारखंड के ऊपर अभी कोई सिनॉप्टिक टीचर नहीं बना है। इसलिए छह से सात नवंबर तक रांची में मौसम शुष्क रहेगा। आकाश बिल्कुल साफ रहेगा। चार नवंबर को रात का तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है यह सामान्य से थोड़ा सा अधिक रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार एक अक्टूबर से लेकर तीन नवंबर तक रांची में 67.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है जो कि सामान्य वर्षा 67.7 के बराबर ही है। वही पूरे झारखंड में एक अक्टूबर से लेकर दो नवंबर तक 111.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है जो कि सामान्य औसत 75.9 एमएम से 47 प्रतिशत अधिक है। पूरे झारखंड में इस अवधि में पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा बारिश 206 एमएम रिकॉर्ड की गई,जो कि सामान्य से 206 प्रतिशत अधिक है। 

15 दिनों में रात का तापमान छह  डिग्री तक गिरा : मौसम विभाग के अनुसार पिछले 15 दिनों में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि अगले एक सप्ताह के बाद ठंड में बढ़ोतरी होगी। 

chat bot
आपका साथी