Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो वायरल, रांची में एफआइआर दर्ज

Narendra Modi Jharkhand News Ranchi Hindi News जानकारी के अनुसार मीडिया प्रोफेशन वाट्सएप ग्रुप पर वीडियो वायरल किया गया था। वहीं वायरल वीडियो की जानकरी मिलने पर भाजपा नेताओं ने थाने जाकर एफआइआर दर्ज कराई। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 09:05 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 09:38 AM (IST)
Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो वायरल, रांची में एफआइआर दर्ज
Narendra Modi, Jharkhand News, Ranchi Hindi News जानकारी के अनुसार मीडिया प्रोफेशन वाट्सएप ग्रुप पर वीडियो वायरल किया गया था।

ओरमांझी (रांची), जासं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने के मामले में ओरमांझी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार मीडिया प्रोफेशन वाट्सएप ग्रुप पर एक वीडियो वायरल किया गया था। वहीं वायरल वीडियो की जानकरी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी व सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता थाना पहुंचे।

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह से वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा कोई वीडियो एडिट कर वायरल किया गया, जो आपत्तिजनक है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है।

'प्रधानमंत्री से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपित पकड़ा जाएगा। उसके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।' -राजीव कुमार, ओरमांझी थाना प्रभारी।

भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बने शशांक राज

भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी शशांक राज को भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने उनका स्वागत माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर किया। स्वागत करने वालों में भूपेंद्र सिंह, सूर्य प्रभात, अमन जयसवाल, संकेत तिवारी, सेठी, टुनटुन यादव, मनोहर चौधरी, ललित नारायण ओझा सहित कई शामिल थे।

chat bot
आपका साथी