Tokyo Olympics: इस हॉकी खिलाड़ी के घर में नहीं था टीवी, टोक्‍यो ओलिंपिक में भारतीय टीम के लिए खेल रही मैच

Tokyo Olympics Jharkhand News ओलिंपिक खिलाड़ी सलीमा टेटे के घर में टेलीविजन नहीं था। झारखंड के सिमडेगा जिले की रहने वाली सलीमा के घर का यह हाल जानकर प्रशासन ने टीवी की व्‍यवस्‍था कराई। अब लोग अपनी लाडली बेटी का प्रदर्शन देख सकेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 03:50 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 02:47 PM (IST)
Tokyo Olympics: इस हॉकी खिलाड़ी के घर में नहीं था टीवी, टोक्‍यो ओलिंपिक में भारतीय टीम के लिए खेल रही मैच
टीवी लगने से सलीमा के माता-पिता के साथ पूरा गांव खुशी से झूम उठा।

रांची, जासं। टोक्यो ओलिंपिक में भाग ले रहीं भारतीय महिला हाॅकी टीम की सदस्य सलीमा टेटे के घर पर टेलीविजन तक की व्यवस्था नहीं है। सलीमा के झारखंड में सिमडेगा स्थित घर बड़कीछापर में टीवी के अभाव में लोग अपनी लाडली बेटी का प्रदर्शन नहीं देख पा रहे थे। जिला प्रशासन को जब इसकी जानकारी मिली तो जिले के उपायुक्त सुशांत गौरव ने तुरंत इस पर संज्ञान लिया।

उनके निर्देश पर जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय ने तुरंत सलीमा के घर जाकर एक टेलीविजन की व्यवस्था डीटीएच कनेक्शन के साथ करवाई। फिर क्‍या था, माता-पिता के साथ-साथ पूरा गांव खुशी से झूम उठा। कारण अब वे अपने घर में बेटी का प्रदर्शन देख पाएंगे। शाम में ही टीवी चालूू की गई। गांव वालों की भीड़ उनके घर जुट गई। पूरा गांव भी मैच देखकर हर्षित था।

सलीमा को पूर्व में मिले मेडल।

टीवी पर सलीमा का मैच देखना पूरे गांव के लिए गौरव का पल था। लोगों ने प्रशासन को बधाई दी। माता-पिता का कहना था कि काश पहले जिला प्रशासन को यह जानकारी मिल जाती तो बात ही कुछ और थी। हम लोग ओलिंपिक के हर मैच का आनंद उठा पाते। माता-पिता ने तहे दिल से प्रशासन की टीम को धन्‍यवाद दिया। कहा कि मेरा वर्षों का अरमान आज पूरा हो गया।

यह भी पढ़ें: निशाने पर तीर: Tokyo Olympics में झारखंड की बेटी से बढ़ीं देश की उम्मीदें, अमेरिका-भूटान को हराया

यह भी पढ़ें: Tokyo Olympic 2020: तीरंदाजी का ऐसा जुनून की 3 साल में एक बार ही घर आई दीपिका, बचपन में पिता ने ऐसे पहचानी थी प्रतिभा

chat bot
आपका साथी