सेवा सदन में कोरोना मरीजों को नहीं होगी आक्सीजन की कमी

कोविड महामारी के चलते मरीजों को आक्सीजन की अतिरिक्त आवश्यकता को ध्यान में रखा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 08:05 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 08:05 AM (IST)
सेवा सदन में कोरोना मरीजों को नहीं होगी आक्सीजन की कमी
सेवा सदन में कोरोना मरीजों को नहीं होगी आक्सीजन की कमी

जासं, रांची: कोविड महामारी के चलते मरीजों को आक्सीजन की अतिरिक्त आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नागरमल मोदी सेवा सदन रांची ने 200 लीटर प्रति मिनट क्षमता का एक अतिरिक्त आक्सीजन प्लांट लगाया है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को नागरमल मोदी सेवा सदन के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सरावगी एवं संजीवनी वी केयर के अध्यक्ष अंचल किगर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इससे मरीजों को हाई फ्लो मशीन द्वारा आक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति की जा सकेगी। ये प्लांट आज से कार्यरत हो गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए उद्घाटन का कार्यक्रम आनलाइन आयोजित किया गया। नागरमल मोदी सेवा सदन के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सरावगी ने आनलाइन उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अंचल किगर, पूर्व अध्यक्ष पुनीत पोद्दार, राजेश सरावगी व प्रवीण मुरारक़ा अन्य लोग उपस्थित थे।

कोरोना से मृत एचईसी कर्मचारियों को मिले एक्सग्रेसिया

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में एचईसी में बड़ी संख्या में कर्मचारी और ठेका मजदूर संक्रमित हुए हैं। कंपनी के करीब आधा दर्जन से ज्यादा कर्मचारी और ठेका मजदूरों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है। ऐसे में हटिया कामगार यूनियन के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने कंपनी के सीएमडी के पत्र लिखकर मृत कर्मचारियों के आश्रितों के लिए एक्सग्रेसिया देने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि कोल इंडिया की तरह अन्य पब्लिक सेक्टर के कंपनियों ने अपने संस्थान में कोरोना से मरने वाले कर्मचारियों के आश्रितों के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद की घोषणा की है। मगर अभी तक एचईसी की तरफ से कोई मदद नहीं दी जा रही है। ऐसे में कंपनी मृतकों के आश्रितों को कम से कम 15 लाख रुपये दे। कई मृत के परिवार ऐसे हैं जिनमें कमाने वाला केवल एक व्यक्ति था। ऐसे में मानवीय आधार पर भी कंपनी को मदद करनी चाहिए। लालदेव सिंह ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर भी आने वाली है। ऐसे में कंपनी को अपने कामगारों आर्थिक रूप से मदद करने पर विचार करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी