दो वर्ष से राजधानी में नहीं स्थापित हो सका एक भी रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम

राजधानी में कोरोना के चलते जल संरक्षण की योजनाएं दो साल से धरातल पर नहीं उतर सकी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 07:35 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 07:35 AM (IST)
दो वर्ष से राजधानी में नहीं स्थापित हो सका एक भी रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम
दो वर्ष से राजधानी में नहीं स्थापित हो सका एक भी रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम

जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी में कोरोना के चलते जल संरक्षण की योजनाएं दो साल से धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं। इसके चलते राजधानी में जल स्तर की स्थिति काफी बदतर हो गई है। भूगर्भ जलस्तर काफी नीचे सरक गया है। राजधानी में दो साल में एक भी रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम नहीं लगाया गया है। रांची नगर निगम भी चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहा है। रांची में नगर निगम ने सूखे कुएं को रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगाने की तैयारी की थी। इसके अलावा सभी वार्डों में 66 रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगाने की बात कही गई थी। यही नहीं अपार्टमेंटों को भी नोटिस जारी की गई थी। वहां भी इसे लगाया जाना था। लेकिन इन योजनाओं को धरातल पर उतारने में रत्ती भर प्रगति नहीं हुई। बताते हैं कि रांची नगर निगम ने पिछले साल भी रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम काम करने की योजना बनाई थी। लेकिन वह योजना भी परवान नहीं चढ़ पाई। इस साल भी नगर निगम में रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम स्थापित करने की योजना बनाई थी। इसके लिए 15 कंपनियों को योजना से जोड़ा गया था कंपनियों के साथ बैठक भी की गई थी। लेकिन किसी ने भी अभी तक इन कंपनियों से बात कर अपने घर में रहने वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम नहीं लगाया है। लोगों का मानना है कि अब रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम पर अगले साल ही काम हो पाएगा। रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम पर काम नहीं होने का खामियाजा हम लोग भुगत रहे हैं। राजधानी के कोकर, लालपुर, किशोरगंज, हिदपीढ़ी आदि इलाके में पुरानी डीप बोरिग जवाब दे चुके हैं। इन इलाकों में संकट गहराया हुआ है। कोरोना से लड़ रहा नगर निगम इन इलाकों में पेयजल के टैंकर भी नहीं भेज पा रहा है।

chat bot
आपका साथी