झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में नहीं होगी कमी

झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के अध्यक्ष दुर्गा उरांव से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:05 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:05 AM (IST)
झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में नहीं होगी कमी
झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में नहीं होगी कमी

जासं, रांची: झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के अध्यक्ष दुर्गा उरांव से झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के रांची, गुमला, गढ़वा व लातेहार के प्रतिनिधि ने मुलाकात की। इस दौरान झारखंड आंदोलनकारियों को चिन्हित करने के कार्यों में तेजी लाकर समयबद्ध करने के लिए कहा गया। अध्यक्ष दुर्गा उरांव ने आदोलनकारियों की समस्या सुनने के बाद कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को चिन्हित करने के कार्य में विलंब नहीं होगा और न ही आंदोलनकारियों के मान-सम्मान में कोई कमी होगी। अलग-अलग जिलों से आए झारखंड आंदोलनकारियों में अजीत मिज, प्रेम मित्तल, आनंद उरांव, सुबोध लकड़ा, गोपाल गुप्ता, दिवाकर साहू, परमेश्वर भोक्ता, सखी मुंडा व अन्य उपस्थित थे।

आज से बदलेगा राज्य का मौसम, 30 जुलाई तक होगी बारिश

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि मंगलवार से परिवर्तन की संभावना है। राज्य में मानसून ज्यादा सक्रिय होगा। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण 28 जुलाई तक एक दूसरा चक्रवातीय क्षेत्र बनेगा। इसका असर मौसम पर देखने को मिलेगा। इसके कारण मंगलवार से लेकर 30 जुलाई तक राज्य में बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मंगलवार को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही, वज्रपात और मेघ गर्जन की भी संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश धनबाद के टुंडी में 40.8 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान राज्य में चाईबासा में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रांची 31.6 24.1

जमशेदपुर 34.2 27.5

मेदिनीनगर 33.0 23.9

chat bot
आपका साथी