Jharkhand: भारत में प्रतिदिन हो रहा 38 किलोमीटर सड़क का निर्माण : नितिन गडकरी

Jharkhand द इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के झारखंड स्टेट चैप्टर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कंवेंशन में केंद्रीय सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अभियंताओं के योगदान की सराहना की। कहा कि आज इंजीनियर्स के योगदान के कारण ही भारत में प्रतिदिन 38 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:22 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:22 PM (IST)
Jharkhand: भारत में प्रतिदिन हो रहा 38 किलोमीटर सड़क का निर्माण : नितिन गडकरी
सिविल इंजीनियरिंग के दो दिवसीय कंवेंशन सह कांफ्रेस के उद्घघाटन समारोह को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।

रांची,जासं।  द इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के झारखंड स्टेट चैप्टर द्वारा आयोजित सिविल इंजीनियरिंग के दो दिवसीय 36वें राष्ट्रीय कंवेंशन सह कांफ्रेस के उद्घघाटन समारोह में केंद्रीय सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अभियंताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आज इंजीनियर्स के उल्लेखनीय योगदान के कारण ही भारत में प्रतिदिन 38 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।

शनिवार को राजधानी रांची स्थित होटल ग्रीन होराइजन में ऑनलाइन आयोजित समारोह के उद्घघाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को लेकर कृतसंकल्प है।

आज राष्ट्र के विकास एवं नव निर्माण में स्किल्ड इंजिनियर उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही पर्यावरण की रक्षा एवं कॉस्ट कंट्रोल की भी जरूरत है। इसके लिए हमें सड़क निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों में रबर एवं प्लास्टिक वेस्ट के साथ ही पुराने जीर्णशीर्ण स्ट्रक्चर को तोड़कर उनका पुनः उपयोग करना होगा। इससे नये निर्माण में लागत तो कम आएगी ही, पर्यावरण की दृष्टि से भी यह लाभप्रद होगा। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर सिविल इंजिनियरिंग में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चार विशिष्ट अभियंतायों जल संसाधन विभाग, झारखंड के सेवानिवृत अभियंता प्रमुख शिवानंद राय, मेकॉन के सिविल प्रभाग के सेवानिवृत प्रमुख शरत जयपुरियार, मोतीलाल राष्ट्रीय संस्थान, इलाहाबाद के सेवानिवृत प्राध्यापक वाइपी गुप्ता एवं सेवानिवृत मुख्य अभियंता ज्ञान रंजन पाल को सम्मानित किया गया।

समारोह को संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, निर्वाचित अध्यक्ष एचओ ठाकरे एवं सिविल इंजिनियरिंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूबी सिंह ने भी संबोधित किया। उद्घाटन समारोह के पश्चात स्तूप कंसल्टेंट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीएन हेगड़े ने पद्म भूषण डॉ. जय कृष्ण स्मृति व्याख्यान दिया। बताया गया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत 23 एवं 24 अक्टूबर को तीन तकनीकी सत्र में 'इनोवेशन, मैकेनाईजेशन एंड मॉडर्न टेक्नोलॉजी इन सिविल इंजिनियरिंग' विषय पर प्राप्त लगभग 80 पेपर्स में से विशेषज्ञों द्वारा चयनित 18 पेपर्स को प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में देश भर के लगभग 5000 सिविल इंजिनियर शामिल हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी