आरपीएफ ने 19 लड़कियों और चार लड़कों को किया गया रेस्क्यू

आरपीएफ की टीम को मुरी स्टेशन पर बड़ी सफलता मिली। मुरी आरपीएफ ने लड़के व लड़कियों को मुक्त कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:00 AM (IST)
आरपीएफ ने 19 लड़कियों और चार लड़कों को किया गया रेस्क्यू
आरपीएफ ने 19 लड़कियों और चार लड़कों को किया गया रेस्क्यू

जागरण संवाददाता, रांची : आरपीएफ की टीम को मुरी स्टेशन पर बड़ी सफलता मिली। मुरी आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में अधिकारियों एवं जवानों सहित टीम 'मेरी सहेली' द्वारा मुरी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गाड़ी संख्या रांची-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस के इंतजार में बैठे 19 लड़कियों एवं चार लड़कों को नाबालिग होने के संदेह पर पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि तीर्थ राम बेदिया (23) पिता रामचंद्र बेदिया अपने साथ सभी 19 लड़कियों और चार लड़कों को काम दिलाने के लिए मुंबई से होते हुए गोवा ले जा रहा है। इस संबंध में तीर्थ राम बेदिया द्वारा कोई वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। इसके बाद, उन सभी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के लिए रेलवे सुरक्षा बल चौकी मुरी लाया गया और राजकीय रेल थाना मुरी और स्थानीय पुलिस चौकी मुरी को सूचना दी गई, जिस पर उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल चौकी मुरी आकर मामले की जांच की और आवास और परिवहन की अनुपलब्धता के कारण उन सभी को आरपीएफ चौकी में सुरक्षित रखने का अनुरोध किया। अग्रिम कार्रवाई के लिए कोतवाली थाना रांची को सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू कराई गई लड़कियों में सुरथी कुमारी, सहचारी कुमारी, ललिता कुमारी, अनीता कुमारी, शीला कुमारी, सरिता कुमारी, बिमला कुमारी, सुकरी कुमारी, नीतू कुमारी, अंजलि कुमारी, सरस्वती कुमारी, सुनीता कुमारी, शकुंतला कुमारी, फोगनी, सीतनी कुमारी, सोनी कुमारी, बसु कुमारी, सुकर्मणी कुमारी, ममता देवी और लड़कों में धनेश्वर बेदिया, कपिल बेदिया, चितरंजन रजवार,काशीनाथ बेदिया शामिल हैं।

उत्कृष्ट कार्य के लिए 12 रेलकर्मी सम्मानित

रांची रेल मंडल के डीआरएम नीरज अम्बष्ठ ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने के लिए कार्मिक विभाग के 12 रेल कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। डीआरएम ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान रांची रेल मंडल बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई अधिकारी तथा कर्मचारी संक्रमित हुए। कई कर्मचारी दिवंगत हो गए। ऐसी विपरीत परिस्थिति में भी इन रेल कर्मचारियों ने पूर्ण निष्ठा के साथ अपने - अपने कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया एवं दिवंगत रेल कर्मियों के परिवार को त्वरित वित्तीय भुगतान एवं अन्य सहायता प्रदान की। उत्कृष्ट कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ ने सुधा सुमन बाखला, रवि कुमार तिर्की, जी रामाराव, बीसी बनर्जी, एनपी गुप्ता, बरिया कच्छप, राजन कुमार सिंह, संध्या सिन्हा, अशोक कुजूर, सुरल मुंडा, कुमार रवि यादव एवं शेषनाथ राम को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर पुरस्कृत किया।

chat bot
आपका साथी