गुरु नानक स्कूल में प्रकाश पर्व पर संगत हुए निहाल

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रांची द्वारा गुरु गोविद सिंह जी का पावन प्रकाश पर्व गुरु नानक स्कूल में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:30 AM (IST)
गुरु नानक स्कूल में प्रकाश पर्व पर संगत हुए निहाल
गुरु नानक स्कूल में प्रकाश पर्व पर संगत हुए निहाल

जासं, रांची : गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रांची द्वारा गुरु गोविद सिंह जी का पावन प्रकाश पर्व गुरु नानक स्कूल में मनाया गया। कार्यक्रम को हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाते हुए गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ किया गया। इसके बाद हुजूरी रागी भाई भरपूर सिंह ने अमृतवाणी का गायन किया। उनके अमृतवाणी पाठ ने स्कूल में श्रद्धा, भक्ति और अखंड जोश का प्रवाह किया। उनके शबद गायन इन्हीं की कृपा के सजे हम हैं नहीं मेसो गरीब करोड़ पड़े..ने सभी निहाल किया। गुरुजी की वीरता का किया बखान

पटना साहिब सिंह गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी विक्रमजीत सिंह ने गुरु गोविद सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने गुरुजी के पावन वीरता का बखान किया। वहीं डा. हरविदर वीर सिंह ने कहा कि गुरुजी के द्वारा जो अरदास की गई थी, आज के दौर में उसे अपनाने का जरूरत है। उन्होंने आवाह्न किया- देहि शिवा वर मोहि इहै, शुभ करमन ते कबहूं न टरूं.. इस पर हर किसी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है। विजयी प्रतिभागी किए गए पुरस्कृत

इस अवसर पर गुरुद्वारा की धर्म प्रचार समिति द्वारा जपुजी पाठ पर आधारित प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। दिल्ली से आए रागी भाई चरणजीत सिंह हीरा ने अपनी मीठी एवं सुरीली आवाज में कीर्तन गायन किया। आयोजन में बीबी चरणजीत कौर ने भी शबद गायन से संगत को निहाल किया। गुरु गोविद सिंह की जयंती पर हरमीत सिंह ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस रक्तदान शिविर में कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रात्रि का कार्यक्रम गुरुद्वारा मेन रोड में 7:30 से 11:00 बजे तक चला। आयोजन में महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। गुरमीत सिंह, मोहिदर सिंह, हरजीत सिंह, गुरजीत सिंह आदि ने सेवा किया।

chat bot
आपका साथी