National Investigation Agency: केंद्र की मंजूरी, रायपुर से अलग हुई NIA की रांची शाखा

NIA New Branch एनआईए की रांची शाखा रायपुर से अलग हो गई है। इसके लिए केंद्र की मंजूरी भी मिल गई है। इसका फायदा यह होगा कि अब अनुसंधान और सुपरविजन के लिए लंबी दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। केंद्र सरकार ने एनआईए की रांची इम्फाल और चेन्नई शाखा को...

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:47 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:00 PM (IST)
National Investigation Agency: केंद्र की मंजूरी, रायपुर से अलग हुई NIA की रांची शाखा
एनआईए की रांची शाखा रायपुर से अलग हो गई है। प्रतीकात्मक तस्वीर जागरण।

रांची (राज्य ब्यूरो) । NIA New Branch राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की रांची शाखा की अब रायपुर पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। अब तक एनआइए की रांची इकाई का नियंत्रण रायपुर शाखा के अधीन था। सोमवार को केंद्र सरकार की अनुमति के बाद रांची को अलग शाखा की शक्ति मिल जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में एनआइए की तीन नई शाखाओं को स्वीकृति दी है। इनमें रांची के अलावा इंफाल व चेन्नई शामिल हैं।

इन तीन नई शाखाओं के शुरू होने से किसी भी आकस्मिक स्थिति में आतंकवाद के विरुद्ध अनुसंधान में एनआइए को त्वरित कार्रवाई का मौका मिलेगा। इससे एनआइए की ताकत और बढ़ेगी। समय से अनुसंधान के अलावा साक्ष्य संकलन में भी सहयोग मिलेगा। वर्तमान में देश में एनआइए की नौ शाखाएं हैं। इनमें गुवाहाटी, मुंबई, जम्मू, कोलकाता, हैदराबाद, कोच्चि, लखनऊ, रायपुर व चंडीगढ़ की शाखा शामिल हैं। अब तीन अन्य शाखाएं शुरू होने से देश में एनआइए की कुल 12 शाखाएं हो जाएंगी। सभी शाखाएं नई दिल्ली स्थित मुख्यालय से नियंत्रित होती हैं।

chat bot
आपका साथी