काम की खबर: रांची के इन 48 केंद्रों पर आज दिया जा रहा कोरोना वैक्सीन
रांची में शुक्रवार को 48 केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य संचालित होगा। 10 केंद्रों पर कोविड 19 की जांच होगी। अगर अब तक आप ने वैक्सीनेशन नहीं लगवाई है। ऐसे में प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं।
रांची, जासं । राजधानी रांची में शुक्रवार को 48 केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य संचालित होगा। 10 केंद्रों पर कोविड 19 की जांच होगी। अगर अब तक आप ने वैक्सीनेशन नहीं लगवाई है। ऐसे में प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं। 45 वर्ष और इससे अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके साथ ही अगर आप में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो बिना विलंब किए जांच करा सकते हैं।
रांची में गुरुवार को 1467 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13448 हो गई है। अलग-अलग अस्पतालों एवं होम आइसोलेशन में 53 लोगों की मौत हुई। कुल 795 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 56,648 पॉजिटिव केस आए हैं। जिसमें 42,746 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
आज इन केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन
1. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनगड़ा
2. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बेड़ो
3.सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बुंडू
4. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बुढ़मू
5. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चान्हो
6. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कांके
7. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लापुंग
8. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मांडर
9. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नामकुम
10. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ओरमांझी
11.सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रातू
12. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सोनाहातू
13. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिल्ली
14. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, तमाड़
15. अनगड़ा पंचायत
16. बेड़ो पंचायत
17. बुंडू पंचायत
18. बुढ़मू पंचायत
19. चान्हो पंचायत
20. कांके पंचायत
21. लापुंग पंचायत
22. मांडर पंचायत
23. नामकुम पंचायत
24. ओरमांझी पंचायत
25. रातू पंचायत
26. सोनाहातू पंचायत
27. सिल्ली पंचायत
28. तमाड़ पंचायत
29. राजकीय प्राथमिक विद्यालय थड़पखना हिन्दी
30. राजकीय प्राथमिक विद्यालय थड़पखना हिन्दी 2 कोविशील्ड
31. राजकीय प्राथमिक विद्यालय थड़पखना हिन्दी कोवाक्सिन
32. रिम्स कोविशील्ड
33. रिम्स कोवैक्सिन
34.सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिसालदार कोविशील्ड
35.सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिसालदार कोवैक्सिन
36. कॉमन सेन्टर अशोक नगर
37. सी आई एस एफ
38. पुलिस लाइन
39. आई ए एस क्लब
40. आई एम ए रांची
41. यू पी एच सी चुटिया
42. रेड क्रॉस
43. नेपाल हाउस
44. हाई कोर्ट
45. होटवार जेल
46.बूटी गवर्नमेंट स्कूल
47. गवर्नमेंट मिड्ल स्कूल, धोबीघाट
48.प्रोजेक्ट भवन
इन केंद्रों पर आज होगी कोविड 19 की जांच
1.सी टी आई ट्रेनिंग सेंटर (हॉस्टल) एसआइआरडी के निकट
2. गौरी दत्ता स्कूल ऑपोजिट रामविलास पेट्रोल पंप रातू रोड रांची
3. हिंदी बालक मिडिल स्कूल पहाड़ी टोला शनि मंदिर के निकट
4. राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सीसीएल कॉलोनी कांके
5. राजकीयकृत मध्य विद्यालय करम टोली रांची
6. राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय नियर मंदिर अरगोड़ा
7. सेठ सीताराम विजयवर्गीय उच्च विद्यालय डोरंडा
8. राजकीयकृत मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर रांची
9. जिला स्कूल शहीद चौक रांची
10. सैनिक मार्केट रांची