Palamu Bar Association: पलामू जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिला प्रमाण पत्र

Palamu Bar Association पलामू जिला अधिवक्ता संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संघ कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अधिवक्ता संघ के संबंधित सभी 16 पदाधिकारियों को चुनाव समिति ने प्रमाण पत्र दिया। 16 प्रत्याशियों को विभिन्न पदों के लिए विजयी घोषित किया गया था।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:34 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 03:34 PM (IST)
Palamu Bar Association: पलामू जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिला प्रमाण पत्र
पलामू जिला अधिवक्ता संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संघ कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रमाण पत्र दिया गया।

मेदिनीनगर, जासं। पलामू जिला अधिवक्ता संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संघ कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अधिवक्ता संघ के संबंधित सभी 16 पदाधिकारियों को चुनाव समिति ने प्रमाण पत्र दिया। मालूम हो कि सत्र 2021-2023 के अधिवक्ता संघ के चुनाव में 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे । इनमें से 16 प्रत्याशियों को विभिन्न पदों के लिए विजयी घोषित किया गया था। मतगणना का परिणाम रविवार की शाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर रामदेव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष पद पर मनधारी दुबे ,महासचिव सुबोध कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष पद पर वरुण कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन अजय कुमार पांडेय व सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर रामप्रवेश रजक निर्वाचित घोषित किए गए।

पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर नितिन कुमार पांडेय को निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा गवर्निंग कमेटी के लिए अश्विनी कुमार त्रिपाठी, ललित कुमार शुक्ला, शंकर त्रिपाठी, वीरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र पांडेय, विद्यासागर नित्या राम, एसपी दुबे, मदन मोहन सिंह व संजय कुमार पांडेय को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। चुनाव समिति के बीएन चौबे, अखिलेश चंद सिंह, शौकत अली खान ने संघ के विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। मौके पर संघ के पूर्व अध्यक्ष सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ,बलराम तिवारी, गिरजा प्रसाद सिंह, नंदलाल सिंह, सरकारी अधिवक्ता अखिलेश्वर प्रसाद, महेंद्र तिवारी, संतोष कुमार पांडेय, नीतू सिंह, शैलेंद्र कुमार तिवारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी