New Variant Omicron: जिला प्रशासन वैरिएंट ओमिक्रोन की संभावनाओं को लेकर सतर्क

New Variant Omicron कोरोना(Corona) का अब तक का सबसे अधिक म्यूटेशन वाला वैरिएंट ओमिक्रोन(Variant Omicron) की संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन(District Administration) ने सतर्कता के उपाय शुरू कर दिया है। उपायुक्त अंजली यादव इस बाबत कई दिशा निर्देश जारी की हैं।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 12:07 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 12:10 PM (IST)
New Variant Omicron: जिला प्रशासन वैरिएंट ओमिक्रोन की संभावनाओं को लेकर सतर्क
New Variant Omicron: जिला प्रशासन वैरिएंट ओमिक्रोन की संभावनाओं को लेकर सतर्क

चतरा जासं। New Variant Omicron: कोरोना(Corona) का अब तक का सबसे अधिक म्यूटेशन वाला वैरिएंट ओमिक्रोन(Variant Omicron) की संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन(District Administration) ने सतर्कता के उपाय शुरू कर दिया है। उपायुक्त अंजली यादव इस बाबत कई दिशा निर्देश जारी की हैं। साथ ही साथ जिला नियंत्रण कक्ष को एक बार फिर से सक्रिय कर दिया गया है। नियंत्रण कक्ष में चौबीसों घंटा अधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ताकि किसी भी आपात स्थिति में संभावित खतरों से निपटा जा सके।

अधिकारी और कर्मी तीन शिफ्टों में करेंगे काम:

नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त किए गए अधिकारी और कर्मी तीन शिफ्टों में काम करेंगे। सुबह के 6:00 बजे से लेकर अपराह्न के 2:00 बजे तक का पहला शिफ्ट होगा। जबकि दूसरा शिफ्ट दोपहर के 2:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक और तीसरा शिफ्ट रात्रि 10:00 बजे से लेकर सुबह के 6:00 बजे तक का होगा। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया गया है। ताकि जब किसी को जरूरत पड़े, उनसज तत्काल बात कर सकते हैं। नियंत्रण कक्ष विधिवत रूप से काम करना शुरू कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के माध्यम से चिकित्सीय सलाह भी दी जाएगी जिस किसी को सर्दी, खांसी या कोरोना के लक्षण वाले बीमारी होता है, तो वह नियंत्रण कक्ष में फोन करके उपस्थित चिकित्सक से संपर्क कर विचार विमर्श कर सकते हैं।

सबसे अधिक म्यूटेशन वाला वैरिएंट है ओमिक्रोन:

इधर सिविल सर्जन डा. श्याम नंदन सिंह ने बताया कि कोरोना का अब तक का सबसे अधिक म्यूटेशन वाला वैरिएंट ओमिक्रोन है। विश्व के कई देशों में यह संक्रमण फैल चुका है। भारत में भी इसके कुछ संभावित मरीज मिले हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि कोरोना का संक्रमण एक बार फिर पैर फैलाने लगा है। ऐसे में सतर्कता अनिवार्य है। शारीरिक दूरी के साथ-साथ माक्स का इस्तेमाल निश्चित रूप से करें।

chat bot
आपका साथी