खलारी प्रखंड में जल्द बनेगा नया सीएचसी, जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया

भारतीय जनता पार्टी खलारी मंडल कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को मायापुर पंचायत भवन में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:00 AM (IST)
खलारी प्रखंड में जल्द बनेगा नया सीएचसी, जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया
खलारी प्रखंड में जल्द बनेगा नया सीएचसी, जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया

संसू, खलारी : भारतीय जनता पार्टी खलारी मंडल कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को मायापुर पंचायत भवन में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने की। बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक समरीलाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदेमातरम गायन के साथ की गई। शैलेंद्र शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए पार्टी के सिद्धातों, उपलब्धियों को बताया। समरीलाल ने बताया कि खलारी का अपना नया सीएचसी होगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके अलावा मैक्लुस्कीगंज पीएचसी में स्थाई रूप से चिकित्सक बैठेंगे। बताया कि खलारी को अनुमंडल बनाने की माग उन्होंने विधानसभा में की है। सासद संजय सेठ द्वारा लोकसभा में खलारी की समस्याओं को रखे जाने संबंधी जानकारी दी। मंडल प्रभारी सह जिला मंत्री हरिनाथ साहू ने कार्यकारिणी समिति बैठक के महत्व को विस्तार से बताया। बैठक को अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। बैठक के दौरान पुराने कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रसाद को सम्मानित किया गया। समापन राष्ट्रगान से हुआ। संचालन मंडल के महामंत्री अनिल गंझू व धन्यवाद ज्ञापन कार्तिक पाडेय ने किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, विधायक समरीलाल, प्रभारी हरिनाथ साहू, प्रीतम कुमार साहू, विकास दूबे, नेहा सिंह, भरत रजक, आनंद कुमार सिंह, कृष्णा चौहान, श्याम सुंदर सिंह, शशि प्रसाद साहू, जीतेंद्रनाथ पाडेय, शत्रुंजय सिंह, जीतेंद्र भारतीय, दिलीप पासवान, जफरूद्दीन अंसारी, शशि उराव, सिन्नी समाड, सरोजनी देवी, नागदेव सिंह, मिथलेश प्रजापति, प्रदीप ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा, दिनेश्वर सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया।

chat bot
आपका साथी