किसी पर 1 करोड़, तो कोई 25 लाख का इनामी... जानें- 14 दुर्दांत नक्सलियों में किस पर कितना इनाम

Naxalite Jharkhand झारखंड सरकार ने प्रदेश के 14 कुख्यात नक्सलियों पर नए सिरे से इनाम की घोषणा की है। भाकपा माओवादी के सेंटल कमेटी सदस्य प्रयाग मांझी पर जहां एक करोड़ रुपये का इनाम रखा गया है टीएसपीसी के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू पर 25 लाख का इनाम रखा गया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 01:10 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 05:50 PM (IST)
किसी पर 1 करोड़, तो कोई 25 लाख का इनामी... जानें- 14 दुर्दांत नक्सलियों में किस पर कितना इनाम
Naxalite Jharkhand प्रयाग मांझी पर एक करोड़ और ब्रजेश गंझू पर 25 लाख का इनाम रखा गया है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Naxalite Jharkhand  राज्य सरकार ने प्रदेश के 14 कुख्यात नक्सलियों पर नए सिरे से इनाम की घोषणा की है। भाकपा माओवादी के सेंटल कमेटी सदस्य प्रयाग मांझी पर जहां एक करोड़ रुपये का इनाम रखा गया है, वहीं उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू पर 25 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। विभाग ने इनाम संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। 

किस नक्सली पर कितना इनाम - प्रयाग मांझी उर्फ विवेक उर्फ फुचना उर्फ नागो मांझी उर्फ करण दा उर्फ लेतरा : दलबूढ़ा, टुंडी, धनबाद। भाकपा माओवादी का सेंट्रल कमेटी सदस्य है। एक करोड़ रुपये का इनाम रखा गया है। - करुणा उर्फ निर्मला उर्फ जोशिला (अनल की बहन पिंटू राणा की पत्नी) : दीवानडीह, झरहा, पीरटांड़, गिरिडीह। भाकपा माओवादियों की स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य। 25 लाख रुपये का इनाम। - नंदलाल मांझी उर्फ विजय दा उर्फ हितेश उर्फ पवित्र दा : जोनराबेड़ा, खुखरा, गिरिडीह। भाकपा माओवादियों का स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य है। 25 लाख रुपये का इनाम। - अनुज उर्फ सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश उर्फ अमलेश : मंदेरी, विष्णुगढ़, हजारीबाग। भाकपा माओवादियों का स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य है। 25 लाख रुपये का इनाम। - प्रदुमन शर्मा उर्फ कुंदन उर्फ सुधांशु उर्फ कुणाल उर्फ नकुल उर्फ लेदन : रूस्तमपुर, हेस्लागंज, जहानाबाद, बिहार। भाकपा माओवादियों का स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य है। 25 लाख रुपये का इनाम। - गौतम पासवान उर्फ सुरेश उर्फ राम प्रवेश उर्फ अरुण : महरौन, डुमरिया, गया, बिहार। भाकपा माओवादियों के स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य है। 25 लाख रुपये का इनाम। - ब्रजेश सिंह गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ सरकार : लुटु सोहावन, लावालौंग, चतरा। टीएसपीसी सुप्रीमो है। 25 लाख रुपये का इनाम। - रणविजय महतो उर्फ रंजय उर्फ नेपाल महतो : बेहराटांड़, चंद्रपुरा, बोकारो। भाकपा माओवादियों का रिजनल कमेटी सदस्य है। 15 लाख रुपये का इनाम। - दुर्योधन महतो उर्फ मिथिलेश सिंह उर्फ बड़ा बाबू उर्फ बड़का : गेंदनवाडीह, तोपचांची, धनबाद। भाकपा माओवादियों का रिजनल कमेटी सदस्य है। 15 लाख रुपये का इनाम। - इंदल गंझू उर्फ ललन गंझू उर्फ उमा उर्फ इंदल : असरैन, इमामगंज, गया, बिहार। भाकपा माओवादियों का रिजनल कमेटी सदस्य है। 15 लाख रुपये का इनाम। - मदन महतो उर्फ शंकर : सालबनी, पश्चिमी मिदनापुर, पश्चिम बंगाल। भाकपा माओवादियों का रिजनल कमेटी सदस्य है। 15 लाख रुपये का इनाम। - बालक गंझू : दुधीमाटी, चंदवा, लातेहार। भाकपा माओवादियों का सब जोनल कमांडर है। 5 लाख रुपये का इनाम। - अमर गंझू उर्फ अमर भोक्ता उर्फ धीरू गंझू : सोस नावाडीह, लावालौंग, चतरा। भाकपा माओवादियों का सब जोनल कमांडर है। 5 लाख रुपये का इनाम। - अनिल तुरी : चैनपुर, पेशरार, लोहरदगा: भाकपा माओवादियों का एरिया कमेटी सदस्य है। 2 लाख रुपये का इनाम।

chat bot
आपका साथी