10 लाख के इनामी नक्सली महाराज प्रमाणिक को उसके संगठन ने ही भगोड़ा घोषित किया

नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर महाराजा प्रमाणिक को दस्ते ने ही भगोड़ा घोषित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 08:03 AM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 08:03 AM (IST)
10 लाख के इनामी नक्सली महाराज प्रमाणिक को उसके संगठन ने ही भगोड़ा घोषित किया
10 लाख के इनामी नक्सली महाराज प्रमाणिक को उसके संगठन ने ही भगोड़ा घोषित किया

जागरण संवाददाता, तमाड़ (रांची) : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक को उसके दस्ते के सदस्यों ने ही भगोड़ा घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं भाकपा माओवादी के दक्षिण जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक ने बयान जारी कर कहा है कि पार्टी विरोधी कार्य करने के लिए महाराज प्रमाणिक और बैलून सरकार को जन अदालत लगाकर सजा दी जाएगी। कहा कि महाराज प्रमाणिक ने हर समय पार्टी के साथ गद्दारी की है। करोड़पति बनने की फिराकमें महाराज प्रमाणिक संगठन का 40 लाख रुपये नकद, एक एके-47, 150 गोली, एक नाइन एमएम पिस्टल व वाकीटाकी लेकर बैलून सरदार के साथ भाग गया है। बताया गया है कि महाराज प्रमाणिक बीमारी का बहाना बना कर दो-तीन बार संगठन से बाहर हो चुका है और पुन: संगठन ज्वाइन कर चुका है। हर बार वह पार्टी में भीतरघात करता आया है।

--------- 2008 में चोरी के मामले में दो बार जेल भी जा चुका है महाराज

महाराज प्रमाणिक वर्ष 2008 में चोरी के मामले में दो बार जेल भी जा चुका है। जेल से निकलने के बाद वर्ष 2009 में वह संगठन शामिल हुआ था। उसे एरिया कमेटी का सदस्य बनाया गया। वर्ष 2015 में महाराज प्रमाणिक उर्फ राज को दक्षिण जोनल कमेटी का सदस्य चुना गया और स्वतंत्र रूप से बुंडू-चाडिल सबजोन का इंचार्ज बनाया गया।

आरोप लगाते हुए अशोक ने कहा है कि वह ज्यादातर समय महाराज प्रमाणिक मौज-मस्ती में व्यतीत करता था। पहली बार 27 मई 2021 को इलाज का बहाना कर उसने संगठन से अलग होकर पुलिस के बड़े अधिकारियों से मिलकर षड्यंत्र रचना शुरू किया। वह फिर संगठन में आया और इसके बाद 22 जून को पुन: इलाज के बहाने संगठन से बाहर निकला। कुछ दिन इधर-उधर घूमने के बाद पुन: वह फिर 26 जुलाई को संगठन से पैसे लेकर भाग गया।

chat bot
आपका साथी