11 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची द्वारा 11 सितंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Aug 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 15 Aug 2021 07:00 AM (IST)
11 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत
11 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

जागरण संवाददाता, रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची द्वारा 11 सितंबर को लोक अदालत का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देश पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के संरक्षण में व्यवहार न्यायालय रांची परिसर में आयोजित लोक अदालत में विभिन्न वादों के निष्पादन के लिए शनिवार को बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मामलों का लोक अदालत द्वारा निष्पादन का निर्देश दिया गया। विभागावार संबंधित पदाधिकारियों से लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने समीक्षा कर एक सप्ताह में अद्यतन रिपोर्ट देने को कहा। पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उपायुक्त ने यथासंभव ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन में सहयोग की बात कही।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में चेक बाउंस, बिजली, मामले उत्पाद, वन अधिनियम के वाद, श्रम एवं न्यूनतम मजदूरी, विवाहेत्तर प्रताड़ना, बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना मुआवजा, भूमि अधिग्रहण, पारिवारिक, सभी प्रकार के दीवानी मामले, सुलहनीय प्रकृति के फौजदारी मामले, राजस्व, माप तौल अधिनियम के वाद, रेलवे न्यायालय, ट्रैफिक से संबंधित वादों का निष्पादन किया जायेगा।

---

हेल्पलाइन नंबर जारी :

11 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गये हैं। ये नंबर हेल्पलाइन नंबर 9852361635 और 8757137746 हैं। इन नंबर पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) अनुमंडल पदाधिकारी सदर, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला भू- अर्जन पदाधिकारी, विशेष विनियमन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला स्थापना उप समाहर्ता, कोषागार पदाधिकारी, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी, नीलाम पत्र पदाधिकारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी