नारी शक्ति सेना महिलाओं को बना रही हुनरमंद, कोई बनाती है फिनाइल तो कोई लाह की चूड़ियां

नारी शक्ति सेना संस्था ने कई महिलाओं को हुनरमंद बना आगे ले जाने का कार्य किया है। ऐसी महिलाएं जो आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं जिसके पति ने उसे त्याग दिया हो या फिर पीड़ित है उन्हें प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाती है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:31 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:31 AM (IST)
नारी शक्ति सेना महिलाओं को बना रही हुनरमंद, कोई बनाती है फिनाइल तो कोई लाह की चूड़ियां
नारी शक्ति सेना महिलाओं को हुनरमंद बन रही है।

रांची,जासं। नारी शक्ति सेना संस्था महिलाओं के हित के लिए कार्य करती है। यह संस्था 2008 से सक्रिय है। तब से लेकर आज तक नारी शक्ति सेना कई महिलाओं को हुनरमंद बना आगे ले जाने का कार्य किया है। संस्था की केंद्रीय अध्यक्ष सुचिता तिवारी खुद महिलाओं को ट्रेनिंग देती हैं। ऐसी महिलाएं जो आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं, जिसके पति ने उसे त्याग दिया हो या फिर जो पति तथा परिवार द्वारा पीड़ित हो- ऐसी महिलओं को काम का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है।

सुचिता बताती हैं कि हमारे यहां कई तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। इनमें लाह की चूड़ी, लहसुन व प्याज के चिप्स, फिनाइल, टॉयलेट क्लीनिंग लिक्विड, बैग्स तथा अन्य चीजें शामिल हैं। महिलाओं को सामान बनाने के लिए लोन दिलाने से लेकर सामान की बिक्री तक की जिम्मेदारी हम ही उठाते हैं। महिलाओं द्वारा बनाए गए सामान की हर साल दिल्ली के सरस मेंले में प्रदर्शनी लगाई जाती है। राजधानी में भी कई मेलों में इनके द्वारा बनाए सामानों की प्रदर्शनी लगाई जाती रही है। महिलाओं को इससे अच्छा-खासा प्रॉफिट मिल जाता है। इस संस्थान में कई ऐसी महिलाएं भी है जिसने ट्रेनिंग लेने के बाद खुदके लिए एक मुकाम भी बनाया है।

महिला शशक्तिकरण के लिए उठती है आवाज : सुचिता बताती हैं कि हम महिलओं को काम सिखाने के अलावा उनके साथ हुए बुरे व्यवहार तथा नाइंसाफी के लिए भी आवाज़ उठाते रहे हैं। हमारे यहां कई महिलाएं अपना दर्द लेकर आती हैं। ऐसे में संस्था महिला की मदद के साथ-साथ उसके इंसाफ की लड़ाई में उसकी मदद करती है। इससे उन्हें सहारा मिलता है।  उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं के जीवन में पुनः खुशहाली लाना संस्था का लक्ष्य रहता है। इसके लिए पहले पीड़िता की पूरी बात सुनी जाती है। इसके बाद उसकी इच्छा, रुचि तथा जरूरतों के मुताबिक काम करने का प्रयास किया जाता है। 

chat bot
आपका साथी