Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी को सीएम हेमंत सोरेन ने दी जन्‍मदिन की बधाई, जानें झारखंड के नेताओं ने क्‍या कहा

Narendra Modi Birthday Jharkhand Hindi News Political Updates मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना की है। इधर झारखंड भाजपा समेत अन्‍य पार्टियों के नेताओं ने भी पीएम मोदी को जन्‍मदिन की बधाई दी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 12:22 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 02:19 PM (IST)
Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी को सीएम हेमंत सोरेन ने दी जन्‍मदिन की बधाई, जानें झारखंड के नेताओं ने क्‍या कहा
Narendra Modi Birthday, Jharkhand Hindi News, Political Updates सीएम हेमंत सोरेन व पीएम मोदी।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्‍मदिन है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना की है। इधर, झारखंड भाजपा समेत अन्‍य पार्टियों के नेताओं ने भी पीएम मोदी को जन्‍मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी आज 71 साल के हो गए हैं। विश्‍वकर्मा पूजा के दिन ही उनका जन्‍मदिन होता है।

झारखंड में प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि एक कर्मयोगी एक साधक... अहर्निश भारत माता की सेवा में तल्लीन। राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने को संकल्पित, दूरदृष्टा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने कहा है कि विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि जीवेत शरद: शतम। भारत के गौरव को विश्व पटल पर पुनः स्थापित करने वाले विश्व के सबसे प्रभावशाली नेता, सच्चे कर्मयोगी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 71वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं। प्रभु से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्‍नपूर्णा देवी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, रांच‍ी विधायक व सांसद, और अन्‍य नेताओं ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को जन्‍मदिन पर बधाई व शुभकामना संदेश दिया है। सुदेश महतो ने कहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। सीपी सिंह ने कहा है, माँ भारती के अनन्य सेवक, भारत के समृद्ध विकास के शिल्पकार, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ रखें व आप दुगुनी ऊर्जा के साथ देशसेवा करते रहें, ऐसी प्रार्थना है। संजय सेठ ने कहा, अंत्योदय की संकल्पना को मूर्त रूप देने वाले, हम सबके प्रेरणास्रोत, जनप्रिय और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई। पहाड़ी बाबा आपको यश, कृति, असीम ऊर्जा, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें। ढेर सारी शुभकामनाएँ।

पीएम मोदी के जन्‍मदिन के उपलक्ष्य पर रांची पहाड़ी मंदिर प्रांगण में गरीबों के बीच भाजपा के द्वारा भोजन वितरण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ भी शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी