झारखंड के चतरा, बड़की सरैया और धनवार नगर पंचायत में अध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित
Jharkhand News Nagar Panchayat News झारखंड के तीन नगर पंचायतों में अध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने संबंधी अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की है। झुमरीतिलैया में अध्यक्ष का पद महिला के आरक्षित किया गया है।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड निर्वाचन आयोग ने सात नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर होने वाले चुनाव के लिए आरक्षण तय कर दिया है। इसके तहत तीन नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें चतरा, बड़की सरैया तथा धनवार शामिल हैं। चतरा तथा धनवार में अध्यक्ष का पद अनारक्षित श्रेणी में है, जबकि बड़की सरैया पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
इनके अलावा मझिआंव तथा कोडरमा नगर पंचायत में भी अध्यक्ष का पद अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है, जबकि हरिहरगंज तथा महागामा का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। तीन नगर परिषदों में विश्रामपुर, झुमरीतिलैया तथा चक्रधरपुर में अध्यक्ष के पद अनारक्षित श्रेणी में हैं। इनमें झुमरीतिलैया में अध्यक्ष का पद महिला के आरक्षित किया गया है।