Mustard Oil Price: सरसों तेल 180 रुपये लीटर... झारखंड के मंत्री का दाम घटाने पर बड़ा बयान, जानें क्‍या कहा...

Mustard Oil Price झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्‍वर उरांव ने कहा कि सरसों तेल 180 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है परिवहन शुल्क बढ़ने के साथ कीमतें लगातार बढ़ रही है। इससे कमजोर और मध्यम वर्ग के रसोई का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:46 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:47 PM (IST)
Mustard Oil Price: सरसों तेल 180 रुपये लीटर... झारखंड के मंत्री का दाम घटाने पर बड़ा बयान, जानें क्‍या कहा...
Mustard Oil Price: सरसों तेल 180 रुपये लीटर खुदरा दाम में बिक रहा है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Mustard Oil Price झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के साथ ही पेट्रेाल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि उनका वह दावा कि चुनाव तक कीमतें नियंत्रित रहेंगी और फिर बढ़ेगी, सही साबित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव आदि उपस्थित थे।

उरांव ने कहा कि सरसो तेल 180 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है, दाल का उत्पादन अधिक होने के बावजूद परिवहन शुल्क बढ़ जाने के साथ कीमतें लगातार बढ़ रही है। इससे कमजोर और मध्यम वर्ग के रसोई का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। कालाबाजारी पर अंकुश केंद्र सरकार की जिम्मेवारी है, लेकिन केंद्र सरकार अपने दायित्वों से पीछे भाग रही है।

उन्‍होंने कहा कि 27 फरवरी को मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद से चुनाव परिणाम आने तक पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने देश की जनता को एक बार फिर महंगाई का तोहफा दिया है। अब प्रतिदिन 20 से 30 पैसे प्रतिदिन की हिसाब से पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी हो रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी से तेल, दाल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है। 

chat bot
आपका साथी