रांची के बरियातू के जमीन कारोबारी की हत्या, कांके में मिला शव Ranchi News
Ranchi Crime News Ranchi Hindi News Jharkhand Samachar स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कांके पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कांके (रांची), जासं। रांची जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू के एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक का शव कांके थाना क्षेत्र स्थित चौड़ी बस्ती के बगल नदी के पास पेड़ के नीचे से सुबह बरामद हुआ है। युवक की पहचान अजय मुंडा के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार अजय मुंडा का शव उसके मकान से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बरामद किया गया है। अजय के शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कांके पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि अजय मुंडा जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था। स्वजनों के अनुसार, अजय सोमवार की शाम को घर से निकला था। आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद में उसकी हत्या की गई है। हालांकि अजय की हत्या किस वजह से की गई है, इसके पीछे की सही वजह अब तक सामने नहीं आई है।
कांके थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बोतल और पत्थर से कूचकर युवक की हत्या की गई है। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। शव की पहचान अजय मुंडा के रूप में की गई। फिलहाल घटना की छानबीन जारी है। पुलिस ने मृतक के पास से मोबाइल बरामद किया है। पुलिस मोबाइल के सहारे केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।