झारखंड के गुमला में आदिवासी भाई-बहन की पत्‍थर से कूचकर हत्‍या, लड़की से दुष्‍कर्म की आशंका

Jharkhand News मारे गए दोनों शव भाई बहन के बताए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कल शाम 730 बजे के आसपास कोटामाटी नदी के पास चार-पांच युवक पिस्तौल लेकर लूटपाट कर रहे थे। कई लोगों के साथ लूटपाट किया गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 09:56 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:51 PM (IST)
झारखंड के गुमला में आदिवासी भाई-बहन की पत्‍थर से कूचकर हत्‍या, लड़की से दुष्‍कर्म की आशंका
घटनास्‍थल पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़। जागरण

गुमला, जासं। झारखंड के गुमला जिले में शनिवार की रात आदिवासी भाई-बहन की हत्या कर दी गई है। हत्‍या से पहले लड़की के साथ दुष्‍कर्म की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है। रविवार की सुबह में भाई-बहन का शव पड़ा देखकर ग्रामीण सहम गए। मारे गए दोनों शव भाई बहन के बताए गए हैं। इस हत्या के परिस्थिति जन्य कारणों एवं हत्या का पता पुलिस पता लगा रही है। पूछताछ चल रही है। इस बारे में ग्रामीण कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

घटना जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी नदी के समीप की है। यहां लोहरदगा निवासी आदिवासी परिवार के दो सगे भाई-बहन का अपहरण करने के बाद पत्थर से कुचल कर अज्ञात अपहरणकर्ताओं ने चुंदरी नवाटोली के पास ले जाकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कल शाम 7:30 बजे के आसपास कोटामाटी नदी के पास चार-पांच युवक पिस्तौल लेकर लूटपाट कर रहे थे। कई लोगों के साथ लूटपाट की गई थी।

इसी दरम्यिान बलेनो कार में 2 लोग सवार होकर आए। दोनों के साथ लूटपाट करने के बाद अपराधियों ने एक बोलेरो मंगा कर वापस चले गए। पीछे से उनकी कार भी लेकर अपराधी चले गए। दोनों भाई-बहन जब लोहरदगा नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने अपने पैतृक गांव के परिवार के लोगों से संपर्क कर उनके बारे में पूछा तो यहां के लोगों ने बताया कि वे लोहरदगा निकल गए हैं।

जब वे लोहरदगा नहीं पहुंचे तब रात से ही परिवार के लोगों ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी है। सुबह में दोनों की हत्या होने की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से मिली। परिवार के सदस्यों ने जब देखा तो दोनों सगे भाई-बहन का शव पड़ा पाया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। वहीं घटनास्‍थल से कुछ दूरी पर पुलिस ने कार बरामद किया है।

सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

आदिवासी परिवार के दो सगे भाई-बहन की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है। वहीं जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, लोग कयास लगा रहे हैं कि लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया होगा। लड़के की हत्‍या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया था। वहीं भाई के शव से लगभग 200 मीटर दूर पर उसकी बहन का शव बरामद किया गया। वहीं शव जिस जगह से बरामद किया गया, उसके बगल में ही लड़की का बेल्ट व चप्पल पाया गया। लोग कयास लगा रहे हैं कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या की गई होगी।

chat bot
आपका साथी