Ranchi News: रांची में तगादा से तंग आकर युवक की गोली मारकर हत्‍या... सूद पर लिए थे 4 लाख

Ranchi News आरोपित राहुल को कमल ने चार लाख रुपये दिया था। इस रकम के एवज में 40 हजार प्रति माह देना था। इस रकम के लिए कमल लगातार तगादा कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने कमल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस छानबीन में जुटी है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 08:48 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:13 AM (IST)
Ranchi News: रांची में तगादा से तंग आकर युवक की गोली मारकर हत्‍या... सूद पर लिए थे 4 लाख
Ranchi News: रांची में सूद पर युवक ने लिए थे पैसे, तगादा से परेशान होकर गोली मारकर कर दी हत्या।

रांची, जासं। Ranchi News राजधानी रांची के कांके डैम के पास सूद की रकम के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांके डैम के किनारे कमल नाम के युवक की लाश बरामद की गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक की पहचान पंडरा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी कमल के रूप में हुई।

घटना के बारे में पुलिस को जानकारी मिली कि राहुल नाम के युवक ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। इसके बाद पंडरा इलाके से  आरोपित राहुल को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपित राहुल को कमल ने चार लाख रुपये  दिया था। इस रकम के एवज में 40 हजार प्रति माह देना था। इस रकम के लिए कमल लगातार तगादा कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने कमल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी