झारखंड के गुमला में 14 साल के बाद गिरफ्तार हुआ हत्या का आरोपी

झारखंड के गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के डोम्बा अल्गोड़ी निवासी लाल वारंटी हत्या का आरोपी सुमई उरांव को भरनो पुलिस ने 14 साल बाद गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से दबोचा और शनिवार को जेल भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी आदित्य कुमार चौधरी ने

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 12:57 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 12:57 PM (IST)
झारखंड के गुमला में 14 साल के बाद गिरफ्तार हुआ हत्या का आरोपी
झारखंड के गुमला में 14 साल के बाद गिरफ्तार हुआ हत्या का आरोपी। जागरण

भरनो (गुमला), संसू । झारखंड के गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के डोम्बा अल्गोड़ी निवासी लाल वारंटी हत्या का आरोपी सुमई उरांव को भरनो पुलिस ने 14 साल बाद गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से दबोचा और शनिवार को जेल भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि 2007 में सुमई उरांव द्वारा अपने ही गांव के एक ग्रामीण की हत्या कर फरार हो गया था। जिसके बाद से उसकी पुलिस तलाश कर रही थी। 2007 में ही सुमई के खिलाफ भरनो थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

जो 14 वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। फरारी के दरम्यान में ही उसके घर मे कुर्की जब्ती भी किया गया। लेकिन पुलिस को कोई सफलता नही मिली थी। लेकिन शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर थानेदार आदित्य कुमार चौधरी ने उसके घर से ही उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया और स्वास्थ्य केंद्र भरनो में कोरोना का जांच करवाकर गुमला जेल भेज दिया गया। गौरतलब हो कि अगर सुमई 14 वर्ष पहले पुलिस के हत्थे चढ़ जाता तो अभी तक अपनी सजा काटकर जेल से वापस लौट जाता। परन्तु ऐसा नहीं हुआ अब 14 वर्षों के बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

प्रेमिका के पिता की हत्या करने वाला गिरफ्तार

रायडीह: अपनी प्रेमिका के पिता की हत्या करने वाला ब्रिज मोहन नायक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रायडीह थाना अंतर्गत केमते कोरकोटोली गांव में पिछले 5 जून 2021 को आरोपी ब्रिज मोहन नायक ने अपने ही प्रेमिका के पिता कामेश्वर गोप की हत्या घर में दिन दहाड़े बसुला से कर दिया था।आरोपी जशपुर ( छत्तीसगढ़) जिला के लोदाम गांव का निवासी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह शंख मोड़ मांझा टोली में भ्रमण कर रहा है। मौका देख अनुसंधान कर्ता पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार झा दल बल के साथ पहुंचे और उसे धर दबोचा।

chat bot
आपका साथी