कोरोना को डाउन करने के लिए नगर निगम ने चलाया सफाई अभियान

राजधानी को साफ सुथरा बनाने के लिए और बरसात में होने वाले जलभराव से निजात की कवायद शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 08:59 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 08:59 AM (IST)
कोरोना को डाउन करने के लिए नगर निगम ने चलाया सफाई अभियान
कोरोना को डाउन करने के लिए नगर निगम ने चलाया सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी को साफ सुथरा बनाने के लिए और बरसात में होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने चलो कोरोना को करें डाउन, रांची बनेगा नंबर वन टाउन नामक अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत राजधानी को साफ-सुथरा किया जा रहा है। साथ ही राजधानी के नालों और नालियों को साफ किया जाएगा। इस अभियान के तहत शुक्रवार को वार्ड नंबर 20 के बड़ा लाल स्ट्रीट, वार्ड नंबर 24 में ओल्ड एजी कॉलोनी, वार्ड नंबर 15 में अंजुमन कॉलोनी, वार्ड नंबर 49 में मनी टोला, वार्ड नंबर 52 में एकता नगर, वार्ड नंबर 18 में नवाटोली, बारगेन बाजार के पास, वार्ड नंबर 10 के बैंक कॉलोनी, वार्ड नंबर 26 में हरमू हाउसिग कॉलोनी, रातू रोड कब्रिस्तान, इरगु टोली आदि स्थानों पर पे लोडर और सफाई कर्मियों की मदद से नाले और नालियों की सफाई कराई गई। नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि जो राजधानी वासी इस अभियान के संबंध में शिकायत या सुझाव देना चाहते हैं। वह नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 06512 200 011 पर ऐसा कर सकते हैं।

अभाविप ने जरूरतमंदों के बीच बांटा भोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर द्वारा रिम्स परिसर में कोरोना का इलाज करा रहे स्वजनों एवं जरूरतमंदों के बीच भोजन पैकेट का वितरण किया गया। परिषद के महानगर मंत्री पल्लवी गाड़ी ने कहा की कार्यकर्ता अभाविप प्रदेश कार्यालय में स्वयं भोजन बनाकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। मौके पर परिषद के झारखंड-बिहार के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, प्रदेश सह मंत्री मोनू शुक्ला, महानगर संगठन मंत्री प्रताप सिंह, रांची विभाग सह संयोजक कुमार दुर्गेश, प्रेम प्रतीक, महानगर मंत्री पल्लवी गाड़ी, सह मंत्री रवि अग्रवाल, महानगर कार्यकारिणी सदस्य रितेश सिंह, सह कार्यालय मंत्री नंद राज तिवारी, कबीर शर्मा, रोहित वर्मा, कृष्ण आदि सहयोग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी