पानी एकत्र करने के लिए नगर निगम संवारेगा 15 तालाब

बरसात की एक एक बूंद सहेजने और पानी का भंडारण करने के लिए कोशिश शुरू कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:35 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:35 AM (IST)
पानी एकत्र करने के लिए नगर निगम संवारेगा 15 तालाब
पानी एकत्र करने के लिए नगर निगम संवारेगा 15 तालाब

जागरण संवाददाता, रांची : बरसात की एक एक बूंद सहेजने और पानी का भंडारण करने के लिए नगर निगम राजधानी के 15 तालाब संवारने जा रहा है। इन तालाबों को गहरा किया जाएगा ताकि इनमें ज्यादा से ज्यादा पानी जमा हो सके। नगर निगम का मानना है कि इन 15 तालाबों के संवर जाने के बाद तालाबों के आसपास के इलाके में भूगर्भ जल स्तर ऊंचा उठ जाएगा।

---

इंजीनियरिग विभाग बनाएंगे तालाबों की सूची

इंजीनियरिग विभाग को निर्देश दिया गया है कि वो तालाबों की सूची बनाए। ऐसे तालाबों की सूची तैयार की जाएगी जिनका अस्तित्व खतरे में हैं। जो तालाब उथले होते जा रहे हैं। इन तालाबों की सूची तैयार होने के बाद इन्हें गहरा करने का डीपीआर तैयार होगा।

---

खूबसूरत बनाए जाएंगे तालाब

ये तालाब खूबसूरत भी बनाए जाएंगे। यानि इन तालाबों का सुंदरीकरण भी होगा। इनके चारों तरफ पेड़ लगाए जाएंगे और हरी घास लगाई जाएगी। ताकि, शाम को लोग यहां आकर समय व्यतीत कर सकें। इन तालाबों के करीब फूड कोर्ट भी स्थापित की जाएगी।

-----

अस्तित्व खो रहे तालाबों को संवारने का उठाया बीड़ा

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अब नगर निगम राजधानी के तालाबों को संवारेगा। इस साल 15 तालाब संवारे जाएंगे। इसी तरह, अब हर साल तालाबों को संवारने का काम होगा। ये अभियान तब तक चलेगा जब तक राजधानी के सभी तालाबों का सुंदरीकरण नहीं कर दिया जाता।

---

राजस्व विभाग से मांगी गई सूची

नगर निगम के इंजीनियरिग विभाग ने राजस्व विभाग से राजधानी के तालाबों की सूची मांगी है। राजस्व विभाग तालाबों की सूची इंजीनियरिग विभाग को सौंपेगा। राजस्व विभाग के पास ही तालाबों की सूची है।

-----

कई तालाबों पर हो चुका है अतिक्रमण

प्रशासन के तालाबों के प्रति लापरवाही बरतने की वजह से रांची के दर्जन भर से अधिक तालाबों पर अतिक्रमण हो गया है। इन तालाबों पर कब्जा कर भूमाफिया ने जमीनें बेच दीं। इसके बाद इन तालाबों पर मकान और अपार्टमेंट बन गए हैं।

chat bot
आपका साथी