Chhath Puja 2020: नगर निगम ने तैयार किया तालाबों के सुंदरीकरण का खाका, घाट पर बनाए जाएंगे चेंजिंग रूम

नगर निगम ने छठ की तैयारी शुरू कर दी है। छठ पर राजधानी को साफ सुथरा बनाने का खाका तैयार कर लिया गया है। शहर के विभिन्न इलाकों की सफाई तो कराई ही जाएगी। घाटों तक जाने वाले रास्तों को भी पूरी तरह साफ सुथरा किया जाएगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 02:52 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 02:52 PM (IST)
Chhath Puja 2020: नगर निगम ने तैयार किया तालाबों के सुंदरीकरण का खाका, घाट पर बनाए जाएंगे चेंजिंग रूम
नगर निगम ने तैयार किया तालाबों के सुंदरीकरण का खाका। जागरण

रांची (जागरण संवाददाता)। नगर निगम ने छठ की तैयारी शुरू कर दी है। छठ पर राजधानी को साफ सुथरा बनाने का खाका तैयार कर लिया गया है। शहर के विभिन्न इलाकों की सफाई तो कराई ही जाएगी। घाटों तक जाने वाले रास्तों को भी पूरी तरह साफ सुथरा किया जाएगा। छठ घाटों और तालाबों के किनारे महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। साथ ही अस्थायी बायो टायलेट भी रखे जाने की योजना बनाई जा रही है। नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने इस संबंध में उप नगर आयुक्त शंकर यादव को निर्देश दिए हैं।

जल्द ही सफाई कॢमयों की एक टीम बनाई जाएगी, जो छठ की तैयारियों की निगरानी करेगी। नगर निगम के 40 से अधिक तालाबों पर सूर्य को अघ्र्य डैम और नदी घाटों के अलावा राजधानी में लगभग 40 तालाब ऐसे हैं जहां भगवान सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। इनमें बनस तालाब, जोड़ा तालाब, करम टोली तालाब, मधुकम तालाब, जेल तालाब, चडरी तालाब, बड़ा तालाब, लाइन टैंक तालाब, रिम्स तालाब, हातमा तालाब, तेतर टोली तालाब, दिव्यायन तालाब, डोरंडा बटन तालाब, हटनिया तालाब, कांके डैम, धुर्वा डैम राजभवन मछली घर तालाब आदि शामिल हैं। इन सभी तालाबों पर घाटों की सफाई कराई जाएगी।

कई तालाबों के पानी से आ रहा दुर्गंध

बड़ा तालाब समेत कई तालाबों में पानी गंदा है। इन तालाबों में गंदे नाले गिराए जाते हैं। इससे दुर्गंध आ रही है। नगर निगम ने इन तालाबों का पानी साफ सुथरा बनाने के लिए अब तक कुछ नहीं किया है। हर साल छठ व्रती इन तालाबों के पानी को साफ सुथरा बनाने और इनमें गंदे नाले को रोकने की मांग नगर निगम से करते आ रहे हैं। नगर निगम हर साल आश्वासन देता है। लेकिन अब तक इसे लेकर कुछ नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी