LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना वायरस से एक और मौत, मुंबई से लौटे युवक में मिला कोरोना

LIVE Coronavirus Ranchi. रांची में 113 कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। इससे पूर्व मंगलवार को भी रांची में 6 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 09:41 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 05:38 PM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना वायरस से एक और मौत, मुंबई से लौटे युवक में मिला कोरोना
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना वायरस से एक और मौत, मुंबई से लौटे युवक में मिला कोरोना

रांची, जासं। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates राजधानी रांची में कोरोना वायरस के एक व्‍यक्ति की मौत हाे गई है। अब कोरोना मरीजों की संख्‍या 140 हो गई है। गुरुवार को रिटायर्ड फौजी की मौत हुई है। यह कोकर का रहने वाला था। इससे पूर्व बुधवार को यहां एक युवक में कोरोना पॉजिटिव मिला था। रांची में संक्रमित पाया गया यह 29 वर्षीय युवक कोकर के भाभा नगर का रहने वाला है। वह 26 मई को मुंबई से रांची लौटा था। लौटने के बाद कोरोना टेस्ट कराने पर पहली रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद उसे होम क्वारंटाइन में भेजा गया। एक जून को उसने एक निजी लैब में दोबारा जांच कराई तो इसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव मिली। रिपोर्ट आने के बाद उसे रिम्स के कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

रांची में कुल 140 कोरोना मरीजों की संख्‍या में से तीन की मौत हो गई है जबकि 113 लोग स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। इससे पूर्व मंगलवार को भी रांची में 6 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। इसमें दो डॉक्‍टर भी शामिल हैं।  रांची के छह मरीजों में रिम्स की दो जूनियर डॉक्टर संक्रमित मिली हैं। उनमें एक गोरखपुर तथा एक वाराणसी से दो दिन पूर्व ही लौटी थी। वहीं, रिम्स के ही पुराने ट्रॉमा सेंटर तथा आर्थो विभाग में भर्ती दो मरीज भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही, मेडिका में इलाज कराने पहुंचे दो मरीज भी संक्रमित पाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी