मुखिया की जीत बिहार में, जश्न मन रहा झारखंड में; जानें पूरा मामला Koderma News

Jharkhand News Koderma News सवाईयाटांड़ पंचायत पहुंचने का रास्ता भी कोडरमा के डोमचांच से होकर आता है। दोनों राज्यों के नजरिए से यह इलाका पूरी तरह से सुदूरवर्ती है और यहां दोनों राज्य के निवासी विकास की बाट जोह रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 04:56 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 06:25 PM (IST)
मुखिया की जीत बिहार में, जश्न मन रहा झारखंड में; जानें पूरा मामला Koderma News
Jharkhand News, Koderma News जीत का जश्‍न मनाते विजयी प्रत्‍याशी।

कोडरमा, जासं। झारखंड से सटे बिहार के इलाके में पंचायत चुनाव की जीत की खुशी झारखंड के इलाके में भी देखने को मिल रही है। नवादा जिले के रजौली प्रखंड के सवाईयाटांड़ पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया शिव नारायण सिंह के विजय जुलूस में बड़ी संख्या में झारखंड के लोग शामिल हुए। दरअसल सवाईयाटांड़ पंचायत पहुंचने का रास्ता भी कोडरमा के डोमचांच से होकर आता है। साथ ही इस पंचायत से डोमचांच प्रखंड के जानपुर, पारहो और ढोढाकोला पंचायत के दर्जनों गांव सटे हुए हैं। 

सड़क की दाईं ओर जहां बिहार का इलाका है, वहीं सड़क की बाईं तरफ झारखंड। ऐसे में दोनों राज्यों के नजरिए से यह इलाका पूरी तरह से सुदूरवर्ती है और यहां दोनों राज्य के निवासी विकास की बाट जोह रहे हैं। नव निर्वाचित मुखिया का विजय जुलुस डोमचांच के नीरू पहाड़ी से शुरू होकर सपही, ढोढाकोला, जानपुर, जामतरा, पारहो होते हुए बिहार के सिमरातरी, गवारपुरवा, सिरसिरियाटांड, बाराटांड, झलकडीहा होते हुए चटकरी के रास्ते बसरौन पहुंचा।

मुखिया के भाई महेंद्र सिंह ने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण पूरे इलाके से विकास अछूता है, लेकिन अब सरकारी योजनाओं के जरिए क्षेत्र में विकास होगा। जुलूस में अश्विनी साव, ब्रह्मदेव सिंह, सुरेश सिंह, मनोज सिंह, संतोष सिंह, रितेश साव, प्रसादी भुल्ला, द्वारिका यादव, राजू यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

सवाईटांड़ को झारखंड में शामिल करने की नव निर्वाचित मुखिया रखेंगे मांग

सवईयाटांड पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया शिव नारायण सिंह ने कहा कि विकास उनका अहम मुद्दा है और अब वे इस सुदूरवर्ती इलाके को झारखंड में शामिल करने की मांग बिहार सरकार के मंत्रियों से करेंगे, ताकि किसी एक राज्य में रहकर दर्जनों सुदूरवर्ती गांवों का विकास हो सके। मुखिया शिव नारायण सिंह ने कहा कि नवादा की अपेक्षा कोडरमा इस पंचायत से ज्यादा नजदीक है। ऐसे में इसे अगर झारखंड की सीमा में शामिल कर दिया जाएगा, तो विकास की गंगा ज्यादा तेजी से बहेगी।

chat bot
आपका साथी