MS Dhoni: महेंद्र सिंह धौनी ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्‍यास, कल ही रांची से चेन्‍नई हुए थे रवाना

Mahendra Singh Dhoni Retired from International Cricket आइपीएल के लिए चेन्‍नई पहुंचने के बाद उन्‍होंने यह घोषणा की है। हालांकि वे आइपीएल खेलते रहेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 08:01 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 08:24 PM (IST)
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धौनी ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्‍यास, कल ही रांची से चेन्‍नई हुए थे रवाना
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धौनी ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्‍यास, कल ही रांची से चेन्‍नई हुए थे रवाना

रांची, जेएनएन। Mahendra Singh Dhoni Retired from International Cricket भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया है। आइपीएल के लिए चेन्‍नई पहुंचने के बाद उन्‍होंने यह घोषणा की है। हालांकि वे आइपीएल खेलते रहेंगे। वे कल ही रांची से चेन्‍नई चार्टर प्‍लेन से आइपीएल के लिए सीएसके के ट्रेनिंग सेशन में हिस्‍सा लेने के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ माेनू भी गए थे। उस समय किसी ने यह अंदाजा भी नहीं लगाया था कि धौनी इतना बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

बता दें कि क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल मैच के बाद उन्‍होंने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में एक भी मैच नहीं खेला था। इस दौरान उनके संन्‍यास की अटकलें लगाई जा रही थी। आज उनकी यह घोषणा ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड़ दिया है। रांची से चेन्‍नई रवाना होने से पूर्व उन्‍होंने अपना कोरोना टेस्‍ट भी कराया था। उसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

धौनी ने यह घोषणा अपने इंस्‍टग्राम अकाउंट पर की है। उन्‍होंने यहां लिखा है‍ कि आपके प्‍यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्‍यवाद। उन्‍होंने इंस्‍टग्राम पर यह भी लिखा कि मुझे आज शाम 7:29 मिनट से रिटायर मानें। धौनी पिछले चार महीनों से लाॅकडाउन के दौरान रांची स्थित अपने घर पर ही थे। उन्‍होंने इस दौरान अपने परिवार के साथ समय बिताया। वे इस दौरान खेती-बाड़ी में भी अपने हाथ आजमाते नजर आए। 10 जुलाई को उनके जन्‍मदिन पर हार्दिक पांड्या, केदार जाधव और कुणाल पांड्या की पत्‍नी रांच पहुंचे थे और धौनी का जन्‍मदिन रांची स्थित उनके फार्महाउस पर मनाया था।

कल शुक्रवार को रांची से चेन्‍नई के लिए रवाना होते धौनी।

chat bot
आपका साथी